
शाओमी ने हाल ही में घरेलू मार्केट चीन में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro जैसे दो फ्लैगशिग मोबाइल्स को एंट्री दी है। वहीं, अब सीरीज का सबसे सर्वश्रेष्ठ मॉडल Xiaomi 14 Ultra भी लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल यह EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। बड़ी बात यह सामने आई है कि इसे नए साल 2024 में ग्लोबली उतारा जा सकता है। आइए, लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 14 Ultra ईईसी लिस्टिंग
- ईईसी यानी यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन वेबसाइट पर Xiaomi का एक नया डिवाइस देखा गया है।
- लिस्टिंग में मोबाइल का मॉडल नंबर 24030PN60G बताया गया है, यही IMEI डाटाबेस पर भी सामने आ चुका है। इससे साफ है कि नया मोबाइल Xiaomi 14 Ultra होगा।
- ब्रांड ने दो अलग-अलग मॉडल नंबर 24030PN60C और 24030PN60G रजिस्टर किए हैं। जहां C और G टेक्स्ट चीन और ग्लोबल डिवाइस के लिए है।
- अगर मॉडल नंबर पर गौर करें तो इसमें 24 और 03 आ रहा है। यह डिवाइस के मार्च 2024 में लॉन्च होने का संकेत देता है।

Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 14 Ultra में 6.7 इंच का बड़ा एमोलेड स्क्रीन मिल सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में सबसे ताकतवर हाल ही में लॉन्च किया गया क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस 16GB तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज प्रदान करने वाला होने की उम्मीद है।
- कैमरा: इस फोन की सबसे बड़ी खूबी होगी इसका कैमरा है क्योंकि इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और चौथा लेंस Sony LYT900 सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो डिवाइस 32 मेगापिक्सल के कैमरा लेंस से लैस रखा जा सकता है।
- बैटरी: फोन को पावर देने के लिए Xiaomi 14 Ultra में लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सहित 50वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें इसमें IP68 रेटिंग, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Xiaomi 14 Ultra नए हाइपरओएस और एंड्रॉयड 14 पर रन कर सकता है।









