
Xiaomi 14 Ultra को लेकर लगातार डिटेल्स सामने आ रही है। यह फोन आने वाले 22 फरवरी को चीन में और ग्लोबल तौर पर 25 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को प्रोफेशनल लेवल का फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिल सकता है। दरअसल यह डिवाइस गीकबेंच पर फोटोग्राफी किट के साथ स्पॉट किया गया है। जिसमें इसकी अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi 14 Ultra फोटोग्राफी किट गीकबेंच लिस्टिंग
- Xiaomi 14 Ultra को कोड नाम और आईडी Xiaomi 2402CPS69C के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यह 3C लिस्टिंग में भी इसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।
- सिंगल-कोर टेस्ट में 1,406 और मल्टी-कोर में 5,866 अंक हासिल किए हैं।
- लिस्टिंग में फोन एंड्रॉइड 14 सॉफ्टवेयर वाला बताया गया है।
- फोन को पावर देने वाला इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC मिलने की डिटेल मिली है।
- स्टोरेज के मामले में टेस्टिंग डिवाइस 16GB तक रैम वाला होने की डिटेल देखी जा सकती है।
- Xiaomi 14 Ultra कैमरा किट में ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ कैमरा ग्रिप, एक लेंस कैप, एक फिल्टर एडाप्टर, एक केस और कुछ सहायक उपकरण शामिल हो सकते हैं।
Xiaomi 14 Ultra कैमरा स्पेसिफिकेशंस कंफर्म
- Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह दूसरी पीढ़ी का 1 इंच कैमरा सेंसर है। इस लेंस में f/1.63 से f/4.0 के वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट दिया जाएगा।
- फोन के टेलीफोटो लेंस की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का IMX858 कैमरा सेंसर होगा जिसमें f/1.8 अपर्चर, 75 मिमी फोकल लंबाई और 3.2x ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिलेगी।
- शाओमी 14 अल्ट्रा में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX858 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस एफ/2.5 अपर्चर, 120 मिमी फोकल लेंथ और 5x ऑप्टिकल जूम की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा अभी अल्ट्रा वाइड लेंस के रूप में मिलने वाले सेंसर की जानकारी नहीं मिली है।
Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 14 Ultra मोबाइल में 6.7 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल कटआउट डिजाइन दिया जा सकता है। इसके साथ सुरक्षा के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
- चिपसेट: फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए फोन में 16GB रैम के साथ 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- कनेक्टिविटी: यह मोबाइल डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी-सी पोर्ट सपोर्ट के साथ आ सकता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Xiaomi 14 Ultra लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर काम कर सकता है।
See All Competitors













