Xiaomi 15 Ultra अगले महीने चीन और ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, ब्रांड हेड ने किया कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/xiaomi-15-ultra-china-global-launch-timeline.jpg
Highlights

Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra पर काम कर रहा है। इस डिवाइस ने पहले कई सर्टिफिकेशन प्राप्त किए हैं। यह पिछले साल के Xiaomi 14 Ultra का सक्सेसर बनने वाला है। जो फरवरी में चीन और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हुआ था। वहीं, अब कंपनी के प्रेसिडेंट और स्मार्टफोन डिवीजन के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने पुष्टि की है कि 15 Ultra अगले महीने लाया जाएगा।

Xiaomi 15 Ultra अगले महीने होगा लॉन्च

लीक और अफवाहों के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में गोलाकार मॉड्यूल के अंदर एक नया डिजाइन मिल सकता है। यह कथित तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। डिवाइस सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आएगा। यह eSIM कनेक्टिविटी वाला पहला Xiaomi Ultra फोन होने का अनुमान है।

Xiaomi 15 Ultra को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जो इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि करता है। इसके पूर्व मॉडल 14 Ultra को मार्च में देश में 99,900 रुपये की कीमत पर लाया गया था।