Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 200MP Camera और 6,000mAh बैटरी! Apple और Samsung को देगा टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/xiaomi-15-ultra-.jpg

Xiaomi का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन इसी महीने लॉन्च हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 15 Ultra की। शाओमी 15 और शाओमी 15 प्रो भारतीय बाजार में पहले ही आ चुके हैं और अब कंपनी बेहद जल्द इनके ‘अल्ट्रा’ मॉडल को पेश कर सकती है। फिलहाल इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है लेकिन ब्रांड की अनाउंसमेंट से पहले ही शाओमी 15 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 15 Ultra स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 2के रेजोल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसका साईज़ 6.8-इंच होने की उम्मीद है। लीक के अनुसार यह एमोलेड पैनल पर बनी LTPO स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इस फोन में Ultrasonic In-display फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

परफॉर्मेंस

यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU मिलने की उम्मीद है। लीक की मानें तो यह मोबाइल LPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करेगा तथा इसे लेटेस्ट Android 15 के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

कैमरा

प्रोसेसर की ही तरह Xiaomi 15 Ultra का कैमरा भी ताकतवर होगा। सामने आए लीक में अनुमान जताया गया है कि यह मोबाइल फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जो LYT900 लेंस होगा। इसके साथ 200 मेगापिक्सल Periscope सेंसर, 50 मेगापिक्सल IMX858 Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 4.3x ऑप्टिकल जूम की क्षमता से लैस हो सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए शाओमी 15 अल्ट्रा 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 90वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा जिसके साथ 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। फोन में यूएसबी टाईप-सी3.2 पोर्ट देखने को मिल सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक की मानें तो शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आएगा। यह इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक में कहा गया है कि यह मोबाइल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा।

Xiaomi 15 Ultra लॉन्च डेट (लीक)

शाओमी 15 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल 26 फरवरी को चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2025 के मंच से Xiaomi 15 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फ्लैगशिप शाओमी फोन इंडिया में भी लॉन्च होगा जिसका लिमिटेड स्टॉक ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

See Full Specs

Best Competitors

See All Competitors