Xiaomi 15 Ultra एफसीसी साइट पर स्पॉट, जल्द हो सकती है एंट्री

बीते दिन आई रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 15 Ultra के ग्लोबल मॉडल में 16GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलने की बात सामने आई थी। इसके तीन कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। यह आने वाले कुछ हफ्तों में पेश किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले डिवाइस को अब FCC लिस्टिंग में देखा गया है। यही नहीं इससे पहले भी फोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। आइए, आगे लेटेस्ट जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 15 Ultra एफसीसी लिस्टिंग
- FCC लिस्टिंग में Xiaomi 15 Ultra को मॉडल नंबर “25010PN30G” और FCC ID “2AFZZPN30G” के साथ लिस्ट किया गया है।
- इसमें 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क के साथ-साथ ट्राई-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ (BR, EDR, LE) और NFC सहित कई कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए सपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है।
- डिवाइस को Android 15 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 2.0 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- फोन के बाद 15 अल्ट्रा की फोटोग्राफी किट को भी चीन के 3C सर्टिफिकेशन में प्रमाणित किया गया है।
- पिछले साल के मॉडल में कैमरा हैंडल, 67mm फिल्टर एडेप्टर रिंग, लेंस कवर, लैनयार्ड और फोन को रिचार्ज करने के लिए 1,500mAh की बिल्ट-इन बैटरी भी शामिल थी।
- हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि Xiaomi इस मामले पर कोई अपग्रेड पेश करता है या नहीं।
- बता दें कि Xiaomi 15 Ultra FCC और 3C लिस्टिंग के अलावा EMVCo, SDPPI, EEC, MIIT और BIS पर भी लिस्ट हो चुका है।
Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच LTPO OLED माइक्रो-कर्व्ड पैनल होने की बात सामने आई है।
- चिपसेट: Xiaomi 15 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
- कैमरा: फोन का रियर कैमरा सेटअप क्वाड-लेंस सिस्टम वाला रखा जा सकता है। जिसमें संभावित रूप से 50MP एक-इंच प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 3x जूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और मैक्रो क्षमताओं और 4.3x जूम वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लगाया जा सकता है।
- बैटरी: डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
- अन्य: मोबाइल में अंडर-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन कनेक्टिविटी और प्लेन लेदर, ग्लास या सिरेमिक बैक पैनल का विकल्प मिल सकता है।
बताते चलें कि ब्रांड अगले महीने संभवतः फरवरी 2025 में चीन में 15 अल्ट्रा का लॉन्च कर सकता है। इसके बाद मार्च में ग्लोबल लेवल पर लाया जा सकता है।