
Xiaomi ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड कैमरा सेटअप के साथ आया है। कंपनी ने इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और HyperOS 3 के साथ लॉन्च किया है। नया फोन खास तौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो गेमिंग, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल डिवाइस लेना चाहते हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 17 Max में 6.9-इंच का TCL CSOT M10 OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें Dragon Crystal Glass 3.0 मिलता है। साथ ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 17 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Xiaomi 17 Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का Samsung HP9 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP का ultra-wide कैमरा और 50MP का periscope telephoto कैमरा दिया गया है। जो 3x optical zoom सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Xiaomi 17 Max फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव दे सकती है।
Xiaomi 17 Max फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिमेट्रिकल 1115X स्टीरियो स्पीकर्स और X-axis linear motor जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, IR blaster और USB Type-C 3.2 Gen1 सपोर्ट मिलता है। Xiaomi 17 Max को White, Black और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन का वजन 225 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.2mm रखी गई है।
कीमत की बात करें तो चीन में Xiaomi 17 Max के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 4,299 युआन (करीब 60,800 रुपये) है। वहीं, 16GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,599 युआन (करीब 65,300 रुपये), 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 4,899 युआन (करीब 69,500 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 5,299 युआन (तक़रीबन 75,200 रुपये) रखी गई है।
यदि आप चीन में हैं और नया फ्लैगशिप लेने का मन है जिसमें तगड़ा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 8,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और शानदार 6.9-इंच का TCL CSOT M10 OLED LTPO डिस्प्ले मिले तो Xiaomi 17 Max बढ़िया ऑप्शन है। आप इसे चुन सकते हैं। हालांकि आपको अन्य ब्रांड चाहिए तो OnePlus, iQOO और Motorola के विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। देश और दुनिया के टेक अपडेट्स के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।













