Xiaomi Civi 6 सीरीज में आ सकते हैं दो मॉडल, मिल सकता है 50MP पेरिस्कोप कैमरा और Dimensity 9500 चिप

Join Us icon

Xiaomi अपनी Civi सीरीज को लेकर चर्चा में है। दरअसल टिप्स्टर Digital Chat Station ने इसकी नई जानकारी दी है। बताया गया है कि कंपनी इस साल Civi 6 सीरीज के तहत दो मॉडल लॉन्च कर सकती है। जो Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro नाम से आ सकते हैं। यह इस लाइनअप के लिए एक बड़ा बदलाव होगा क्योंकि अब तक हर जनरेशन में सिर्फ एक ही मॉडल आता था। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक जानकारी के अनुसार, Xiaomi Civi 6 का स्टैंडर्ड वेरिएंट 6.59-इंच के 1.5K डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें परफॉरमेंस के लिए MediaTek का Dimensity 8500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, Xiaomi Civi 6 Pro मॉडल को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें बड़ा 6.83-इंच 1.5K स्क्रीन मिल सकती है। यह पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इन चिपसेट की जानकारी से लगता है कि दोनों ही मॉडल्स एंट्री ले सकते हैं। इनमे परफॉरमेंस के मामले में अंतर देखने को मिलेगा। जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे।

कैमरा सेगमेंट में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, Xiaomi Civi 6 और Civi 6 Pro दोनों में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो लंबी दूरी से भी डिटेल्ड फोटो क्लिक करना पसंद करते हैं।

इमेजिंग के मामले में शाओमी अपनी Leica के साथ पार्टनरशिप को जारी रख सकता है। उम्मीद है कि Civi 6 सीरीज में भी बेहतर कलर ट्यूनिंग और इमेज प्रोसेसिंग देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को ज्यादा नैचुरल कलर और कंसिस्टेंट फोटो क्वालिटी का अनुभव मिल सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Xiaomi Civi 6 सीरीज को साल की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान हुआ है, लेकिन लीक सामने आने के बाद लगता है की इनकी और भी डिटेल्स जल्द आ सकती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi की Civi सीरीज आमतौर पर चीन तक ही सीमित रहती है। पूर्व में Xiaomi Civi 3 जैसे मॉडल्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं हुए थे। इसलिए संभावना है कि Civi 6 सीरीज को भी चीन में ही पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी Pro मॉडल रीब्रांड करके ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

आगामी Xiaomi Civi 6 सीरीज इस बार बड़े बदलाव और अपग्रेड्स के साथ आ सकती है। जिससे यह मिड-प्रिमियम सेगमेंट में अच्छे विकल्प बन सकती है। यदि आप आने वाले महीनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here