Moto Razr जैसा फोल्डेबल फोन ला सकती है Xiaomi, सामने आया पेटेंट

Join Us icon

लेनोवो की अधिकृत स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने गुरुवार को अपने फोल्डेबल फोन Moto Razr 2019 को लॉन्च किया था। इस फोन का अनूठा डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। बता दें कि Razr पहला फोल्डेबल फोन है जो वर्टिकल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है। वहीं, अब लग रहा है कि दूसरी कंपनियां भी इस डिजाइन पर अपने फोन को पेश करने का विचार रही हैं।

पिछले महीने ही सैमसंग ने अपने नए वर्टिकल फोल्डिंग डिवाइस को टीज किया था। हालांकि, अभी सैमसंग के वर्टिकल फोल्डेबल फोन का ऑफिशियल नाम सामने नहीं आया है। हालांकि, सिर्फ अभी सैमसंग ही नहीं है जो इस तरह के फोन को पेश करने का विचार कर रहा है। सैमसंग के अलावा शाओमी भी इस रेस में शामिल है।

xiaomi-foldable-phone

Xiaomi के वर्टिकल फोल्डिंग फोन का पेटेंट फाइल हुआ है। इस पेटेंट को इस अगस्त 2018 में फाइल किया था और इसे पिछले महीन पब्लिश और ग्रांट किया था। स्कैच में दिखाई दिया है कि फोन के ऊपर छोटा डिसप्ले होगा जो फोल्ड होगा। इसमें टाइम, कॉलर आईडी और नोटिफिकेशन दिखाई देगा।

इसके अलावा फोन के बॉटम में डुअल रियर कैमरा वर्टिकल प्लेसड था। हालांकि, यह कैमरा पोजिशन थोड़ी अटपटी लग रही है। इसके अलावा फोन को फ्लिप करने के बाद इस डिवाइस को फुल डिसप्ले दिखाई दिया है। इसमें कम बेजल होंगे। हालांकि, अभी फिलहाल यह सिर्फ एक पेटेंट है। आने वाले समय में इस फोन का और डिजाइन सामने आ सकता है।

xiaomi-foldable-phone-new

बता दें कि कुछ समय पहले शाओमी के एक और फोन का पेटेंट फाइल हुआ था, जिसमें पेंटा पॉप-अप कैमरा सेटअप देखा गया था। पेटेंट में पॉप-अप कैमरे में पांच सेंसर्स को देखा गया है। डिजाइन से अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह कैमरा सेटअप फ्रंट और रियर दोनों के लिए काम करेगा। अगर फोन को अनफोल्ड किया जाए तो यह पॉप-अप कैमरा फोन के लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहा है। हालांकि इसके फाइनल डिजाइन में बदलाव भी किए जा सकते हैं। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी का फोल्डेबल फोन 74,000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here