Xiaomi Mi 10 Pro जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के को-फाउंडर ने किया कॉन्फर्म

Join Us icon

Xiaomi Mi 10 सीरीज को अगले साल की शुरुआती महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह सीरीज कंपनी द्वारा इस साल लॉन्च की गई Mi 9 सीरीज की अपग्रेडेड होगी। वहीं, अब चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर शाओमी के को-फाउंडर Lin Bin ने Mi 10 Pro के अस्तित्व की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर Lin Bin ने लिखा कि उन्हें Xiaomi Mi 9 Pro पसंद है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने Mi 10 Pro का जिक्र किया तो Lin ने रिप्लाई किया कि Mi 9 Pro के बाद Mi 10 Pro सेकेंड बेस्ट है।

हालांकि, इस पोस्ट में फोन की कोई और जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, Mi 10 Pro के अस्तित्व की पुष्टि हो गई है। अब यह माना जा सकता है कि कंपनी अगले साल Mi 10 सीरीज के अंदर Mi 10 Pro को लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाने वाली है 5जी स्मार्टफोन, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस
mi-10
कुछ समय पहले चाइनीज पब्लिकेशन TechConfigurations ने Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स पेश किए थे। इसमें फोन के सभी कॉनर्स से डिजाइन की जानकारी सामने आई थी। रेंडर्स से उम्मदी की जा रही है कि इस फ्लैगशिप फोन को वॉटरफॉल स्क्रीन डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन के डिस्प्ले की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें न नॉच होगा न ही बेजल। फोन की स्क्रीन बिल्कुल Vivo NEX 3 स्मार्टफोन की तरह होगी जो कि 99.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आया था।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Mi 10 में 6.7-इंच QHD डिसप्ले होगी, जिसमें 96 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो होगा। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। Mi 10 में रियर पर ग्लास हो सकता है। इसके अलावा रियर पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसके नीचे एलईडी प्लैश दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का धमाल, महज 1 महीने में बेचे 10 लाख Redmi Note 8 और Note 8 Pro स्मार्टफोन

इसके अलावा इस फोन की सबसे खास बात होगी इसमें दिया जाने वाला सैमसंग 108 मेगापिक्सल ISOCELL Bright HMX प्राइमरी सेंसर जो कि 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल सेकंडरी शूटर और तीसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का हो सकता है।

फिलहाल सेल्फी कैमरा की डिटेल की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम कह सकते हैं कि Mi 10 में सेल्फी पॉप-अप कैमरा होगा। इसके अलाव हैंडसेट में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वॉलकॉम का अपकमिंग 865 SoC होगा। इसके अलावा अफवाह है कि कंपनी इस फोन को ब्लू, ब्राइट पिंक, रेड और ग्रीन कलर में पेश कर सकती है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here