Xiaomi MIX Flip 2 की लॉन्च टाइमलाइन, बैटरी और अन्य जानकारी हुई लीक

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi MIX Flip 2 में फोल्डेबल फ्लिप फोन में सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
  • MIX Flip की लॉन्च टाइमलाइन की तुलना में डिवाइस के एक महीने पहले आने की उम्मीद है।
  • आगामी Xiaomi फोल्डेबल में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Xiaomi ने पिछले साल जुलाई में चीन में अपना पहला क्लैमशेल फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। अब खबर है कि ब्रांड इसके सक्सेसर Xiaomi MIX Flip 2 पर काम कर रहा है। हाल ही में इस डिवाइस से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स लीक हुई हैं। इसे पहले ही EEC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। वहीं, अब MIX Flip 2 के लॉन्च टाइमलाइन, बैटरी साइज और IP रेटिंग्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है।

Xiaomi MIX Flip 2 की प्रमुख डिटेल्स (लीक)

  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Xiaomi MIX Flip 2 स्नैपड्रैगन 8 एलीट द्वारा संचालित होगा, जो इसे इस चिपसेट के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल बना देगा।
  • वीबो पोस्ट पर एक अन्य यूजर्स की टिप्पणी का जवाब देते हुए टिपस्टर का कहना है कि डिवाइस को 2025 की दूसरी तिमाही में रिलीज किया जा सकता है। इसका मतलब है कि हम अप्रैल-जून लॉन्च विंडो देख सकते हैं।
  • लॉन्च टाइमलाइन Xiaomi MIX Flip की शुरुआत की तुलना में जल्दी आने का संकेत देता है।
  • जानकारी के अनुसार MIX Flip 2 5,100mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। यह अपने पूर्व मॉडल की 4,780mAh साइज की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होगा।

Xiaomi MIX Flip 2

  • आगामी पेशकश में 50W वायरलेस चार्जिंग का समर्थन करने की भी संभावना है जो पहली पीढ़ी के मॉडल में नहीं है।
  • डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि MIX Flip 2 में IPX8 रेटिंग होगी और यह महिलाओं के लिए बेहतर क्रीज और कई कस्टमाइजेशन के साथ आएगा। यह कई रंगों में भी उपलब्ध होगा।

पिछली अफवाहों से पता चलता है कि MIX Flip 2 में 50MP का प्राइमरी OIS कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा जो टेलीफोटो यूनिट की जगह लेगा। फोल्डेबल फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, NFC, पतला और हल्का प्रोफाइल और जैसी कई अन्य सुविधाएं भी होंगी।

उम्मीद है कि MIX Flip 2 को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि इसके पिछले वर्जन को चीन में लॉन्च होने के एक महीने बाद ही लॉन्च किया गया था। हालांकि यह भारत में नहीं आया है। इसलिए फ्लिप 2 की देश में आने की संभावना भी कम लगती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here