
Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर अपना दूसरा क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip 2 चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पूर्व मॉडल के मुकाबले डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी जैसे कई फीचर्स में अपग्रेड्स के साथ पेश हुआ है। खास बात यह भी है कि यह मार्केट का पहला ऐसा फ्लिप डिवाइस बना है जो 5000mAh से ज्यादा बैटरी साइज में आया है। आइए, आगे इसके फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi Mix Flip 2 स्पेसिफिकेशंस
- आउटर डिस्प्ले: Xiaomi Mix Flip 2 फोन में 4.01-इंच का AMOLED पैनल (M9 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल के साथ), 3200 निट्स ब्राइटनेस, 500+ ऑप्टिमाइज्ड ऐप्स सपोर्ट के साथ आता है। जिसकी मदद से मैसेजिंग, मैप्स, पेमेंट्स और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं सीधे बाहरी स्क्रीन से ही हो जाती हैं।
- इनर डिस्प्ले: फोन में इनर यानी प्राइमरी 6.86-इंच फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन है इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, डायनेमिक 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान की गई है। यह कम नीली रोशनी और झिलमिलाहट मुक्त उपयोग के लिए प्रमाणित है और दोनों स्क्रीन डॉल्बी विजन, HDR10+, वेट-टच इनपुट और विविड कलर आउटपुट का सपोर्ट करती हैं।
- चिपसेट: Xiaomi Mix Flip 2 फोन को पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट लगाया गया है। इसमें डुअल वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनी रहती है। वहीं, यह ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Hyper OS 2 और Android 15 पर रन करता है।

- कैमरा: डिवाइस में रियर कैमरा मॉड्यूल में दो 50MP Leica-ट्यून्ड सेंसर शामिल हैं जिसमें एक मुख्य लाइट हंटर 800 सेंसर है जिसमें f/1.7 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन तकनीक दी गई है, साथ ही एक 115° अल्ट्रा-वाइड लेंस लगा है। कैमरा सिस्टम 4K/60fps वीडियो, डॉल्बी विजन और 10cm की न्यूनतम फोकसिंग दूरी के साथ मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का लेंस है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में पावर बैकअप के लिए 5165mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसे चार्ज करने के लिए 67W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं हैं।
- अन्य: Xiaomi Mix Flip 2 में नई “Dragon Bone” हिंज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 3-लिंक और 4-फ्लोटिंग प्लेट्स डिजाइन शामिल है। ब्रांड के अनुसार इसमें 200,000 फोल्ड्स के बाद भी ड्यूरेबिलिटी बनी रहती है। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, फिंगरप्रिंट, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, इंफ्रारेड रिमोट जैसे सेंसर हैं। इसके अलावा EV कार कंट्रोल और Apple इकोसिस्टम सपोर्ट (फाइल शेयरिंग, एलबम शेयरिंग) के लिए दिया गया है।
Xiaomi Mix Flip 2 कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Mix Flip 2 तीन स्टोरेज में पेश हुआ है। इसके लिए ग्राहकों को Shell White, Nebula Purple, Plum Green और Grid Gold जैसे चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, यह चीन में सेल होना शुरू हो गया है।
- 12GB + 256GB – 5,999 युआन (करीब 69,800 रुपये)
- 16GB + 512GB – 6,499 युआन (करीब 75,700 रुपये)
- 16GB + 1TB – 7,299 युआन (करीब 85,000 रुपये)












