
Xiaomi ने बीते दिन ही 26 जून को चीन में होने वाले बड़े इवेंट का ऐलान किया था जिसमें कई तगड़े डिवाइस आने की पुष्टि हुई थी। वहीं, इस आयोजन से पहले चर्चित फ्लिप डिवाइस Xiaomi MIX Flip 2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हुए हैं। इसके साथ ही मोबाइल का लुक भी सामने आ गया है। बता दें कि यह पूर्व मॉडल Xiaomi MIX Flip का अपग्रेडेड वर्जन बनकर आ रहा है। इसके साथ ही यह गीकबेंच पर भी स्पॉट हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi MIX Flip 2 डिजाइन
- Xiaomi Mi MIX Flip 2 का डिजाइन इसके पूर्व वर्जन जैसा ही लग रहा है, लेकिन इसमें कई अहम सुधार भी देखने को मिले हैं।
- फोन को चार खूबसूरत रंगों में देखा गया है। जिसमें ब्लैक, गोल्ड, पर्पल और सायन शामिल हैं।
- इसमें थ्री-साइडेड इक्वल-डेप्थ माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन और फ्रॉस्टेड मेटल मिडिल फ्रेम दिया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। कंपनी का दावा है कि इसका नया हिंग स्ट्रक्चर स्क्रीन को बेहद फ्लैट बनाता है।
- फोन के कवर डिस्प्ले में दो कैमरा कटआउट वर्टिकली प्लेस किए गए हैं और डिस्प्ले बेजल भी काफी पतले है।
- जब यह फोल्डेबल डिवाइस पूरी तरह खुलता है तो इसकी मोटाई केवल 7.57mm रहती है, जो कि पुराने MIX Flip से पतली है।
- Xiaomi MIX Flip 2 का वजन 199 ग्राम है, जो पिछले मॉडल से 7 ग्राम ज्यादा है।
Xiaomi MIX Flip 2 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Xiaomi MIX Flip 2 फोन में एक बड़ी 4.01-इंच की मल्टी-फंक्शन एक्सटर्नल स्क्रीन होगी। जो बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है। मेन स्क्रीन की बात करें तो इसमें 6.85-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन करीब 1.5K रखा जा सकता है।
प्रोसेसर
ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Xiaomi MIX Flip 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC दिया जाएगा। जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।
बैटरी
बैटरी के मामले में कंफर्म हुआ है कि मोबाइल में ग्राहकों को 5165mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi MIX Flip 2 में 67W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
कैमरा
Xiaomi Mi MIX Flip 2 में Leica Summilux ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें f/1.7 अपर्चर और 23mm फोकल लेंथ के साथ एक मेन कैमरा होगा। जबकि सेकंडरी कैमरा f/2.2 अपर्चर और 14mm फोकल लेंथ के साथ दिया जाएगा। यह बताता है कि सेकंडरी कैमरा इस बार अल्ट्रा-वाइड होगा और टेलीफोटो लेंस को रिप्लेस करेगा।
Xiaomi Mi MIX Flip 2 गीकबेंच लिस्टिंग
- Xiaomi Mi MIX Flip 2 फोन को Geekbench पर मॉडल नंबर 2505APX7BC के साथ देखा गया है।
- लिस्टिंग के अनुसार, फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप द्वारा संचालित है। यह डिटेल्स ब्रांड ने भी कंफर्म कर दी है।
- टेस्ट स्कोर के अनुसार, इसे 2835 सिंगल-कोर और 8550 मल्टी-कोर स्कोर मिले हैं।
- इस लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि फोन में 12GB RAM और लेटेस्ट Android 15 OS प्री-इंस्टॉल होगा।













