Xiaomi ला रहा नया Mi Notebook लैपटॉप, लॉन्च से पहले जानें इसके सभी फीचर्स और खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/mi-notebook-2021.jpg

Xiaomi भारत में Mi Notebook लैपटॉप की नई सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। शाओमी के ये लैपटॉप भारत में 26 अगस्त को पेश किए जाएंगे। शाओमी इस लैपटॉप को अपने Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान पेश करेगी। शाओमी अपने लैपटॉप को काफी टीज कर रही है, लेकिन हमें कंपनी के अपकमिंग लैपटॉप के बारे में कुछ नई जानकारी पता पता चली है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर एक पेज से पता चलता है कि Mi Notebook का एक अपकमिंग मॉडल में 16:10 का डिस्प्ले भी मिलने जा रहा है। यह डिस्प्ले 100% SRGB कलर गौमट सपोर्ट के साथ आएगा। Xiaomi ने अपने अपकमिंग नोटबुक की डिस्प्ले को टीज करते हुए बताया कि इनका रिफ्रेश रेट हाई होगा। माना जा रहा है कि डिस्प्ले का रेजलूशन 3020×2000 यानी 6.4 मिलियन पिक्सल हो सकता है।

बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट सेंसर

जैसा कि कंपनी टीज कर चुकी है नए Mi Notebook लैपटॉप में बैकलिट की-बोर्ड, पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही लैपटॉप में चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए Thunderbolt पोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही ये लैपटॉप स्लिम होगा।

मैकबुक जैसा डिजाइन

इसके साथ ही हमें नए नोटबुक की पहली झलक भी देखने को मिलती है। इसका डिजाइन Macbook से प्रेरित है। पिक्चर्स की बात करें तो अपकमिंग नोटबुक में बड़ा ट्रैकपैड दिया जा सकता है। शाओमी के लैपटॉप में USB पोर्ट, HDMI पोर्ट, USB Type C पोर्ट, और Thunderbolt पोर्ट दिया जा सकता है। इस लैपटॉप में 3.5mm ऑडियो जैक और USB पोर्ट मिलता है।

शाओमी लॉन्च करेगा दो लैपटॉप

खबरों की माने तो, Xiaomi अपने Smarter Living 2022 इवेंट में दो लैपटॉप Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Ultra 14 लॉन्च करेगा। ये दोनों लैपटॉप RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 के रिब्रांड होंगे, जो चीन में कुछ महीने पहले चीन में पेश किया है। दोनों लैपटॉप Intel XE ग्राफिक्स के साथ आएंगे। यह भी पढ़ें : Oppo बदलेगा मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस, कंपनी ने भारत में सेटअप किया कैमरा इनोवेशन लैब

Xiaomi इस इवेंट के दौरान 26 अगस्त को नए लैपटॉप के साथ IoT प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगा। इस दौरान कंपनी Mi Band 6, नया Wi-Fi राउटर और स्मार्ट कैमरा पेश कर सकती है। यह भी पढ़ें : Realme GT 5G और Realme Slim Book भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें सब कुछ

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च