Xiaomi लाने वाले ही दो डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, पेटेंट में हुआ खुलासा

Join Us icon

Xiaomi ने कुछ समय पहले अपने फोल्डेबल फोन को दिखाया था। वहीं, काफी समय से कंपनी के अनूठे डिजाइन वाले फोन्स के पेटेंट सामने आ रहे हैं। अब शाओमी का एक नया स्मार्टफोन डिजाइन पेटेंट सामने आया है। इस फोन को एक नहीं बल्कि दो डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। पेटेंट के अनुसार फोन में दो डिसप्ले होंगे। उम्मीदी की जा रही है कि यह फोन Mi Mix Dual Diplay नाम से आएगा।

शाओमी के पेटेंट में एक डिसप्ले फ्रंट में और एक डिसप्ले रियर में नजर आता है। पेटेंट के स्केच से पता चलता है कि फोन के रियर डिस्प्ले के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप भी दिया गया है। यानी, फोन के पीछे 4 कैमरे दिए गए हैं। इससे पहले वीवो अपने डुअल डिसप्ले वाले फोन को पेश कर चुकी है।

सेकेंडरी डिसप्ले इस फोन में कैमरा के बराबर में प्लेस किया गया है। यह डिस्प्ले कॉलर आईडी और नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए होगा। वहीं, फोन के फ्रंट में बेजल लेस डिजाइन मौजूद होगा। हालांकि, यह फोन मोबाइल मार्केट में कब आएगा इस बारे में फिलहाल कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

इसके अलावा कुछ समय पहले ही खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि शाओमी मोटो रेजर जैसा फ्लिप फोन पेश कर सकती है। फ्लिप फोन में बाहर की तरफ भी एक डिसप्ले होगी और और रियर में दो कैमरे भी दिए जाएंगे।

Xiaomi के वर्टिकल फोल्डिंग फोन का पेटेंट फाइल हुआ था। इस पेटेंट को इस अगस्त 2018 में फाइल किया था और इसे पिछले महीन पब्लिश और ग्रांट किया था। स्कैच में दिखाई दिया है कि फोन के ऊपर छोटा डिसप्ले होगा जो फोल्ड होगा। इसमें टाइम, कॉलर आईडी और नोटिफिकेशन दिखाई देगा।

इसके अलावा फोन के बॉटम में डुअल रियर कैमरा वर्टिकल प्लेसड था। हालांकि, यह कैमरा पोजिशन थोड़ी अटपटी लग रही है। इसके अलावा फोन को फ्लिप करने के बाद इस डिवाइस को फुल डिसप्ले दिखाई दिया है। इसमें कम बेजल होंगे। हालांकि, अभी फिलहाल यह सिर्फ एक पेटेंट है। आने वाले समय में इस फोन का और डिजाइन सामने आ सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here