
फरवरी महीने में टेक कंपनी Realme ने भारत में अपना लो बजट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया था। इस फोन ने 6,999 रुपये की कीमत पर एंट्री ली थी जो डुअल रियर कैमरा और 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है रियलमी सी3 लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इस मोबाइल को टक्कर देते हुए Xiaomi ने भी अपना लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया था। Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं अब अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत वाला फोन पेश करते हुए शाओमी ने Redmi 8A Pro लॉन्च किया है। यह फोन रेडमी 8ए डुअल जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स से लैस है और इंडोनेशिया में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।
Xiaomi Redmi 8A Pro
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 8A Pro में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए प्रो को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। Redmi 8A Pro को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।
Xiaomi Redmi 8A Pro एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए प्रो को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 4,230mAh बैटरी और Helio P35 के साथ आएगा OPPO A12
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए प्रो के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।
Xiaomi Redmi 8A Pro रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Redmi 8A Pro में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए प्रो को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।
कीमत
Xiaomi Redmi 8A Pro के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में IDR 1,549,000 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 6,999 रुपये के करीब है। इसी फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को IDR 1,649,000 में बाजार में उतारा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये के करीब है।






















