Xiaomi इंडिया ला रही है Redmi सीरीज़ का पहला पॉप-अप कैमरे वाला फोन, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव

Xiaomi इंडिया में अपनी नई पारी की शुरूआत करने जा रही है। कल कंपनी भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है और इस ईवेंट के मंच ने Redmi सीरीज़ का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दस्तक देगा। Redmi सीरीज़ में दो नए फोन लॉन्च होंगे जिनका नाम Redmi K20 और Redmi K20 Pro है। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं और चीन लॉन्च के बाद से ही शाओमी के इंडियन फैन्स Redmi K सीरीज़ के इंडिया आने का इंतजार कर रहे थे।
Xiaomi कल राजधानी दिल्ली में ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से ही Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। K20 मॉडल के साथ Xiaomi देश में Redmi सीरीज़ का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन ला रही है। कंपनी कल यानि 17 जुलाई की दोपहर 12 बजे Redmi K सीरीज़ के लॉन्च ईवेंट को शुरू करेगी। यह लॉन्च ईवेंट कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाईव दिखाया जाएगा और साथ ही यूजर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस Xiaomi लॉन्च को लाईव देख पाएंगे।
Xiaomi India के फेसबुक पेज़ पर Redmi K सीरीज़ लॉन्च ईवेंट लाईव देखने के लिए (यहां क्लिक) करें
Xiaomi India के ट्वीटर पेज़ पर Redmi K सीरीज़ लॉन्च ईवेंट लाईव देखने के लिए (यहां क्लिक) करें
Redmi K20 और Redmi K20 Pro के इंडिया लॉन्च को फ्लिपकार्ट पेज़ लाईव देखने के लिए (यहां क्लिक) करें
Redmi K20 और Redmi K20 Pro के इंडिया लॉन्च को कंपनी वेबसाइट पर लाईव देखने के लिए (यहां क्लिक) करें
स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K20 और Redmi K20 Pro कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। इस डिसप्ले को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। Redmi K20 Pro जहां एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई10 के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करता है वहीं Redmi K20 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया गया है।
दोनों फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो रेडमी के सीरीज़ के ये फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।