
शाओमी ने इस साल अगस्त में अपनी घरेलू मार्केट में Redmi Note 8 Pro और Note 8 को लॉन्च किया था। वहीं, आज Redmi 8 के लॉन्च इवेंट के दौरान Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने कंफर्म कर दिया कि इंडिया में 16 अक्टूबर को Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि Redmi Note 8 प्रो के चीन में लॉन्चिंग के दौरान हमें रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने जानकारी दी थी कि Redmi Note 8 Pro के इंडिया लॉन्च में कुछ देरी हो सकती है। वहीं, अब यह स्पष्ट हो गया है कि इसी महीने कंपनी रेडमी सीरीज के अंदर एक और डिवाइस को पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: डुअल कैमरे के साथ आया Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8, क्या Realme के लिए बन सकता है खतरा
Mi fans, you have asked us about this an infinite number of times. Here's revealing the launch date of #64MPQuadCamBeast.
How did you like this beast of a surprise??
800 RT? on this and I will reveal another BIG surprise.?#Xiaomi ❤️ pic.twitter.com/FlQGOOtXtP
— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) October 9, 2019
64-मेगापिक्सल कैमरा होगा सबसे खास
Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को अच्छा बनाता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का दावा अब 24 घंटे में होगा फोन डिलीवर, नहीं हुआ तो पैसे वापस
Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिसप्ले है। साथ ही फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी दिया है। फोन में 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरा दिए गए हैं। यह कंपनी का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर कार्य करता है।
बता दें कि रेडमी नोट 8 प्रो के इंडिया में लॉन्च होने के बाद रियलमी भी भारतीय मार्केट में अपने 64-मेगापिक्ल वाले Realme X2 Pro को दिसंबर में लॉन्च करेगी। रियलमी आज के समय में शाओमी की सबसे बड़ी प्रतियोगी कंपनी है।


















