Xiaomi Trifold स्मार्टफोन की एंट्री जल्द, GSMA डेटाबेस में दिखा मॉडल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/xiaomi-trifold-gsma-listing-leaks-2026.jpg

Xiaomi मार्केट में नया ट्राई फोल्ड डिवाइस लेकर आ सकता है। दरअसल GSMA डाटाबेस में नया मॉडल नंबर 2608BPX34C स्पॉट हुआ है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अपने प्रीमियम MIX फोल्डेबल लाइनअप को विस्तार दे सकती है। इंडस्ट्री सोर्स और लीक की मानें तो इस मॉडल को Xiaomi MIX Trifold के रूप में लाया जा सकता है। यानी ग्राहकों को ट्रिपल-फोल्ड डिजाइन वाला नया स्मार्टफोन विकल्प मिल सकता है। जो खुलने पर टैबलेट-जैसा डिस्प्ले प्रदान करेगा। आइए, आगे लिस्टिंग और अन्य डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi ने 2018 में दुनिया को अपना पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन कॉन्सेप्ट दिखाया था। जो मल्टी-फोल्ड फॉर्म फैक्टर में कंपनी का शुरुआती कदम था। वहीं, अब नई GSMA लिस्टिंग आने के बाद संभावना है कि Xiaomi आखिरकार अपने इस कॉन्सेप्ट को मार्केट में उतार सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi, 2026 की पहली तिमाही में दो नए फोल्डेबल लॉन्च करने की योजना बना रहा है इन्हें Xiaomi 17 Fold और Xiaomi MIX Flip 3 नाम से लाया जा सकता है। ये दोनों मॉडल बैटरी एफिशिएंसी, मजबूती, बेहतर हिंग इंजीनियरिंग और HyperOS ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ सकते हैं। इनमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

तीसरा बड़ा फोल्डेबल मॉडल, जिसे 2026 की तीसरी तिमाही में लाया जा सकता है वो अभी सामने आया मॉडल नंबर हो सकता है। इसे लेकर उम्मीद है कि यह Xiaomi MIX Trifold हो सकता है। हालांकि नाम की पुष्टि होना बाकि है।

ट्रिपल-फोल्डिंग स्ट्रक्चर ग्राहकों को दोहरे फायदा देने की क्षमता रखता है। क्योंकि फोन फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जैसा रहता है। जबकि ओपन होने पर टैबलेट जैसा डिस्प्ले दे सकता है। यह MIX Fold सीरीज के मौजूदा मॉडल्स से बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो मल्टीटास्किंग और बड़े डिस्प्ले वाले प्रीमियम डिवाइस की तलाश में हैं।

आगामी MIX Trifold का मुकाबला Huawei Mate XT और लेटेस्ट Samsung Galaxy Z Trifold जैसे मॉडल्स से हो सकता है। यदि आप मल्टी-फोल्ड डिवाइस की तलाश में हैं, तो MIX Trifold आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। हालांकि, नया फॉर्म फैक्टर होने के कारण इसकी कीमत अधिक होने की उम्मीद है। इसलिए खरीदने से पहले इसकी बैटरी लाइफ, मजबूती, हिंग ड्यूरबिलिटी को देखना होगा जो कुछ समय बाद ही सामने आएगी। अगर ब्रांड कीमत सही रखता है तो इसे ग्राहक ज्यादा पसंद कर सकते हैं। इसके अपडेट आपको 91मोबाइल्स लगातार देता रहेगा। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)