शाओमी छोड़ फेसबुक ज्वाइन किया हुगो बारा ने

कुछ दिन पहले ही खबर दी गई थी कि शाओमी के वाईस प्रेजिडेंट ग्लोबल हुगो बारा ने कंपनी छोड़ दी है। मीडिया जगत में यह खबर बिल्कुल आग की तरह फैली। क्योंकि शाओमी को लोकप्रिय बनाने में हुगो का नाम ही सबसे पहले आता है। वहीं आज खबर यह आई है कि हुगो बारा फेसबुक ज्वाइन कर रहे हैं।
हुगो बारा ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। वहीं फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी इस बात की पुष्टी की है। साथ ही एक फोटो भी शेयर किया है। हुगो फेसबुक में वाइस प्रेजिडेंट, वर्चुअल रियालिटी पदभार को संभालेंगे।
Joining Facebook as VP of virtual reality (VPVR!) to lead Team @Oculus. So excited! Mark posted about it here: https://t.co/kYgIniSQiM pic.twitter.com/7fYTkniykr
— Hugo Barra (@hbarra) January 26, 2017
इस बारे में जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि मैं काफी उत्साहित हूं कि हुगो बाररा फेसबुक ज्वाइन कर रहे हैं और वे आॅक्यूलस टीम के साथ वर्चुअल रियालिटी प्राग्राम की अगुवाई करेंगे। हालांकि हुगो फिलहाल चीन में हैं लेकिन हमलोग वीआर में एक साथ हैं। मुझे लगता है यह ठीक बैठा है। इसके साथ ही एक फोटो भी शेयर किया है।
फरवरी में लॉन्च होगा शाओमी का एक और दमदार फोन मी 5सी
गौरतलब है कि हुगो लगभग साढ़े तीन साल तक शाओमी के साथ रहे। शाओमी को चीनी एप्पल का तगमा दिलाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। कुछ दिन पहले ही हुगो बारा ने शाओमी छोड़ने और सिलिकॉन वैली जाने की बात कही थी। शाओमी से पहले वे गूगल में काम कर चुके हैं जहां उन्होंने एंडरॉयड डेवलमेंट में शामिल थे। वे गूगल एंडरॉयड के वाईस प्रेसिडेंट पद पर कार्यरत थे।