5,110mAh बैटरी और 8GB RAM वाले Redmi Note 14 5G की कीमत हुई कम! सभी वेरिएंट्स का रेट घटा

Join Us icon

शाओमी रेडमी ने साल 2024 के अंत में अपनी नोट 14 सीरीज को भारत में पेश किया था। अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने Redmi Note 14 5G फोन की कीमत में कटौती करते हुए सभी मेमोरी वेरिएंट्स का दाम घटा दिया है। यह रेडमी 5जी फोन अब सिर्फ 17,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है जिसमें एमोलेड स्क्रीन, मीडियाटेक प्रोसेसर तथा 5,110एमएएच बैटरी की ताकत मिलती है।

Redmi Note 14 5G प्राइस

Redmi Note 14 5Gलॉन्च प्राइसप्राइस कटनया प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage₹18,999₹1,000₹17,999
8GB RAM + 128GB Storage₹19,999₹1,000₹18,999
8GB RAM + 256GB Storage₹21,999₹1,000₹20,999

रेडमी नोट 14 5जी फोन भारत में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर बिक रहा है। फोन के सभी वेरिएंट्स का प्राइस 1 हजार रुपये घटा दिया गया है जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये हो गई है। इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 128जीबी स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7025
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,110mAh Battery

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन को तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह रेडमी 5जी फोन 19 घंटे और 21 मिनट का PC Mark Battery स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए रेडमी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे टेस्टिंग के दौरान सिर्फ 32 मिनट में ही इसे 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here