
मोबाइल का महाकुंभ कहे जाने वाली MWC यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से आज टेक कंपनी ऑनर ने अपना नया टैबलेट डिवाईस HONOR Pad V9 ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। बड़ी स्क्रीन, पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर की ताकत से लैस यह टैब अब विदेशी बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ऑनर पैड वी9 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
HONOR Pad V9 स्पेसिफिकेशन्स
- 11.5″ 144Hz OLED display
- MediaTek Dimensity 8350 Elite
- 8GB RAM + 256GB storage
- 13MP Back Camera
- 8MP Front Camera
- 10,100mAh battery
- 66W Turbo Charge
डिस्प्ले
यह ऑनर टैबलेट 2800 × 1840 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11.5-इंच इंच की 2.8K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह ओएलइडी पेपरमैट डिस्प्ले है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 500निट्स ब्राइटनेस और 274पीपीआई आउटपुट प्राप्त होता है। यह TÜV Rheinland सर्टिफाइड है जो एआई तकनीक से आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है।
परफॉर्मेंस
HONOR Pad V9 लेटेस्ट एंडरॉयड 15 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी एलिट 8350 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टैब में Mali-G615 MC6 GPU मौजूद है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर का टैबलेट सिंगल बैक और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके रियर पैनल पर ऑटोफोकस तकनीक से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है जो 30fps पर 4K video रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग व कांफ्रेसिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल स्मार्ट फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए बड़ी स्क्रीन वाले HONOR Pad V9 में बैटरी भी बड़ी दी गई है। यह टैबलेट 10,100एमएएच बैटरी की ताकत के साथ पेश किया गया है। इसमें दरअसल 5,050mAh dual-cell बैटरी दी गई है जो टैबलेट की थिकनेस को भी बनाए रखती है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट सीमित यूज़ में 80 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के यह ऑनर 5जी टैबलेट 66वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स
ऑनर पैड वी9 की बड़ी स्क्रीन इसमें किसी लैपटॉप जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। ऐसे में मूवी का मजा लेने के लिए कंपनी ने इसमें 8 Speakers लगाए हैं जो Spatial Audio इफेक्ट देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual Band Wi-Fi 802.11 और Bluetooth 5.2 के साथ USB 3.1 Gen 1 मिलता है। बताते चलें कि इस टैबलेट का डायमेंशन 259.1x 176.1x 6.1एमएम और वजन 475 ग्राम है।
HONOR Pad V9 प्राइस
ऑनर पैड वी9 को ग्लोबल मार्केट में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इस टैबलेट डिवाइस का रेट 449.90 Euros है जो भारतीय करंसी अनुसार 40,800 रुपये के करीब है। यह टैबलेट फिलहाल इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध नहीं होगी लेकिन ग्लोबल बाजार में इसे White और Gray कलर में खरीदा जा सकेगा।














