
इनफीनिक्स (Infinix) ने अपनी Note 12 लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए एक नया फोन पेश किया है। कंपनी ने इस सीरीज के अंदर Infinix Note 12 Pro 4G को चुपचाप पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी नोट 12 लाइनअप के अंदर Infinix Note 12i और Note 12 VIP जैसे हैंडसेट पेश कर चुकी है। वहीं, अगर बात करें Infinix Note 12 Pro 4G की तो यह फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है। इस फोन में 8GB Ram और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ ही 108MP Camera दिया गया है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
Infinix Note 12 Pro 4G सेल के लिए हुए उपलब्ध
आपको बता दें कि Infinix ने Note 12 Pro के 5G सपोर्ट मॉडल की घोषणा कुछ दिन पहले ही की थी। वहीं, अब बिना किसी को बताए इस डिवाइस के 4G वेरिएंट को पेश कर दिया गया है। फिलहाल फोन चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है। साथ ही ई-कॉमर्स साइट अलीएक्सप्रेस पर फोन 199.9 डॉलर (करीब 15,970 रुपये) लिस्ट है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च बेहद सस्ता Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Note 12 Pro 4G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
Infinix Note 12 Pro 4G में 6.7 इंच के फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। वहीं, कंपनी का यह नया फोन 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी और एक 2 मेगापिक्सल का टर्शिअरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 12 पर बेस्ड कंपनी के XOS 10.6 पर काम करता है।





















