
Infinix ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Play को भारत में 10 हजार रुपये से कम की कीमत में पेश किया है। Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन को कंपनी ने Unisoc T610 प्रोसेसर, Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन को 6000mAh की बैटरी और 90Hz HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको लेटेस्ट Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Infinix Hot 12 Play स्पेसिफिकेशन्स
- 6.82 इंच HD+ डिस्प्ले
- Unisoc T610 प्रोसेसर
- 13MP + 2MP डुअल रियर कैमरा
- 8MP सेल्फ़ी कैमरा
- 6000mAh बैटरी
- 4GB रैम और 3GB वर्चुअल रैम
Sachi? Nai main nahi manta! Pinky promise? ??
Yehi bologe jab Infinix HOT 12 Play ke best in segment features dekhoge!
?6.82 HD+ Punch hole
?90Hz Refresh Rate
?6000mAh battery
And all this at just ₹8,499!!! Sale starts 30th May, only on @Flipkart https://t.co/e6BjXX868x pic.twitter.com/XXNk5GDKlD— Infinix India (@InfinixIndia) May 23, 2022
Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन में 6.82-इंच का IPS TFT टचस्क्रीन दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720×1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन की डिस्प्ले में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन को बजट सेग्मेंट के Unisoc T610 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB की रैम और 3GB का वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 64GB का स्टोरेज दिया गया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित XOS पर रन करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 10W चार्जर दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में USB-C पोर्ट, 512GB तक स्टोरेज और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, WiFi ac, और Bluetooth दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
Infinix Hot 12 Play कीमत
Infinix का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन को 8,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन बिक्री के लिए Flipkart पर 30 मई से आएगा। Axis Bank के कार्ड पर यूजर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इनफिनिक्स के इस फोन को एक्सिस बैंक के कार्ड पर इस फोन को मात्र 295 रुपये की किश्त में खरीदा जा सकता है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन रेसिंग ब्लैक और हॉरिजन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन




















