120Km Range वाला Electric Scooter हुआ लॉन्च, प्राइस OLA S1 से भी कम

Join Us icon

भारतीय इलेक्ट्रिक-वाहन बनाने वाली कंपनी Benling India (बेनलिंग इंडिया) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ( New Electric Scooter) को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च की बैटरी वाली स्कूटी Believe (बिलीव) को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक हाई-स्पीड ई-स्कूटर है जिसे भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, अपने न्यू लॉन्च मॉडल के लिए, बेनलिंग इंडिया ने इलेक्ट्रिक बैटरी की एक न्यू जेनरेशन – LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) (एलएफपी) को भी पेश किया है।

Electric Scooter प्राइस और सेल

बैटरी वाली स्कूटी Believe की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे एक्स-शोरूम 97,520 रुपये के प्राइस में पेश किया है। वहीं, इस नए Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 अगस्त से कंपनी के शोरूम में उपलब्ध कराएगी। E-Scooter को कंपनी ने छह कलर ऑप्शन- येलो, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और मैजिक ग्रे में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: 131km रेंज के साथ लॉन्च हुई OLA की सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, Rs 499 में अभी करें बुक
120km range electric scooter launch india price speed specification

लंबी रेंज और टॉप स्पीड

कंपनी ने इस न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर को 3.2 किलोवाट वाटरप्रूफ बीएलडीसी मोटर और एक स्वैपेबल बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं, कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 120 किमी की रेंज मिलेगी। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 75 किमी प्रति घंटा और कुल वजन 248 किलोग्राम है।

benling-believe-electric-scooter-price

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने LFP बैटरी पैक दिया है जो कि माइक्रो चार्जर और ऑटो शटऑफ फीचर से लैस है। इससे लगभग चार घंटे में इसे फुल चार्ज कर देता है। इसके अलावा नए बिलीव ई-स्कूटर में कीलेस स्टार्ट, मल्टीपल स्पीड मोड, एंटी-थेफ्ट अलार्म फीचर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मोबाइल-एप कनेक्टिविटी, पार्क-असिस्ट फंक्शन, मोबाइल-चार्जिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी कई फीचर्स मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: 22 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा नया Electric Scooter Jeet X, सिंगल चार्ज में देगा लंबी रेंज

ब्रेकडाउन आसिस्ट मिलेगा

Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्मार्ट ब्रेकडाउन असिस्ट फीचर मिलता है, जो यह सुनिश्चित करती है कि बस एक नॉब पकड़कर, ब्रेकडाउन के दौरान स्कूटर सवार आसानी से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here