130km रेंज के साथ आया ये बैटरी वाला BMW scooter, लुक जीत लेगा आपका दिल

Join Us icon
Highlights

  • BMW Motorrad CE04 e-Scooter को लॉन्च कर दिया गया है।
  • इस ई-स्कूटर को फिलहाल Malaysia में पेश किया गया है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120km/h है।

BMW ने Motorrad CE 04 electric scooter को पेश कर दिया है। इस ई-स्कूटर को कंपनी ने Malaysia की मार्केट में उतारा है। हालांकि, बीएमडब्ल्यू ने अभी तक इंडियन मार्केट के लिए अपने इस ई-स्कूटर लॉन्च के बारे कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब बीएमडब्ल्यू का इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत की सड़कों पर फर्राटा भरता नजर आएगा। वही्, अगर बात कें इस महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत की तो यह इतना पावरफुल है कि इसे 0 से 50km/h तक पहुंचने में 2.6 सेकंड का समय लगता है। वहीं, इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 120km/h और रेंज 130km की है।

टॉप स्पीड और रेंज

CE 04 फ्रेम में लिक्विड-कूल्ड मोटर लगी है। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटर बैटरी और पिछले पहिये के बीच स्थित है और इसे 42hp सेट किया गया है। इसके अलावा ई-स्कूटर में 62Nm का टॉर्क है, जबकि ड्राइव सिंगल-साइड स्विंगआर्म से होकर निकती है। साथ CE 04 की 120km/h टॉप स्पीड और 130km की राइडिंग रेंज मिलती है, जिसके लिए इसमें 8.9kWh की बैटरी है।

BMW Motorrad CE 04 में फ्रंट व्हील पर ट्विन 265mm डायमीटर डिस्क के साथ ही डुअल फोर-पिस्टन कैलिपर्स हैं। साथ ही दोनों पहिए 15 इंच के साइज के हैं और आगे के टायर का आकार 120/70 और पीछे का टायर 160/60 रिका है। आपको बता दें कि रियर टायर में सिंगल-पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर और ABS के साथ सिंगल 265mm डिस्क है। साथ ही CE 04 का फ्रंट सस्पेंशन सिंगल-ब्रिज टेलीस्कोपिक फोर्क है जिसमें 110mm स्प्रिंग ट्रैवल है।

Motorrad CE 04 में एक चार्जिंग सिस्टम है जो अलग-अलग प्रकार के चार्जिंग ऑप्शन की परमिशन देता है। आप या तो स्कूटर को मेन सॉकेट, टाइप 2 वॉल बॉक्स या चार्जिंग स्टेशन से चार्ज कर सकते हैं। फिट लिथियम बैटरी हालांकि गैर-हटाने योग्य है। जब 2.3kW चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जाता है, तो CE 04 को लगभग 4 घंटे 20 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। 6.9kW क्षमता वाला टाइप 2 चार्जर स्कूटर को 100 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर सकता है।

CE 04 में तीन राइड मोड मौजूद-ईको, रेन और रोड मिलते हैं। इसके अलावा इस ई-स्कूटर में चौथा मोड डायनामिक केवल एक्स-फैक्ट्री ऑप्शन के रूप में आता है। वहीं, इस स्कूटर में 10.25 इंच का टीएफटी कलर डिसप्ले मिलती है, जिसे कंपनी की ऐप से जोड़ा जा सकता है।

कीमत

बीएमडब्ल्यू Motorrad CE 04 की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि इस स्कूटर की कीमत लगभग 13,721 डॉलर (11,20,587.21 रुपए) के आस-पास होगी। वहीं, मार्च 2023 तक ऑफिशियल तौर पर इसकी कीमत और सेल के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here