
अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लिए खुशखबरी है क्योंकि Nahak P-14 हाईस्पीड इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो गई है। Nahak Motors कंपनी द्वारा पेश की गई इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और कई फीचर्स के साथ प्री-बुकिंग भी ओपन कर दी गई है। वहीं, सबसे खास बात है कि अगर इस बाइक को आप कंपनी की साइट से बुक करते हैं तो कंपनी की ओर से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। आइए आगे जानते है Nahak P-14 हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।
11 हजार रुपए में बुक करें ई-बाइक
अगर आप भी Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंपनी की साइट पर जाकर 11 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। वहीं कंपनी इस साल मई 2022 में Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। इसे भी पढ़ें: अरे गजब! Bajaj Avenger को बस इतने रुपए में बनाएं Electric Bike, सिंगल चार्ज में देगी लंबी रेंज
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे खास बात इसकी हाई-स्पीड है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 135kmph है। इसके अलावा कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, रियर पैसेंजर के लिए फुट रेस्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं।
साथ ही ई-बाइक के फ्रंट टायर का साइज 110/70-17 mm और रियर टायर का साइज 140/70-17mm है। Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने एडवांस लीथियम ऑयन बैटरी और 6200W की BLDC मोटर दी है। इसे भी पढ़ें: 200KM रेंज के साथ 15 मार्च को गर्दा उड़ाने इंडिया आ रही ये स्टाइलिश Electric Bike, क्या आपको भी है इंतजार
इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी और रेंज
कंपनी ने इस बाइक में 72v60Ah की लीथियम ऑयन बैटरी दी है। जिसे नॉर्मल पावर पर फुल चार्ज होने में 3-4 घंटे का समय लगेगा। साथही फास्ट चार्जिंग पर 30 मिनट मे फुल चार्ज हो जाएगी। हालांकि, अभी कंपनी की साइट पर इस ई-बाइक रेंज को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
लेटेस्ट वीडियो
Nahak P-14 की कीमत
Nahak Motors ने अपनी हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, कंपनी ने इस बाइक की प्री-बुकिंग के लिए 15 से 30 मार्च के लिए विंडो ओपन की है। साथ ही इस ई-बाइक की डिलीवरी मई 2022 में शुरू कर दी जाएगी।





















