150KM की रेंज के साथ आ रही ये Electric Bike, 5 सितंबर को होगी लॉन्च

HOP OXO Electric Bike: इंडियन ऑटोमोटिव मार्केट में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) की लॉन्चिंग की जा रही है। लांकि, काफी समय से देखा जा रहा है कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ज्यादा लॉन्च हो रहे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में जयपुर बेस्ड ईवी कंपनी Hop Electric भी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई इलेक्ट्रिक बाइक Hop OXO (Electric Bike Launch) लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस ईवी की लॉन्चिंग डेट (Hop Oxo Electric Bike Launch) के साथ ही टीजर भी जारी कर दिया है।
HOP OXO Electric Bike Launch Date
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को होप ओक्सो इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसी दिन बाइक की कीमत, सेल डेट और सभी फीचर्स का खुलासा किया जाएगा। आइए आगे इस बाइक की रेंज और बाकि फीचर्स के बारे में जानते हैं। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की चार्जिंग टेंशन खत्म करेगी JIO, कंपनी ने बनाया ये प्लान
HOP OXO Electric Bike Booking
आपको बता दें कि पिछले होप ऑक्सो Electric Bike (Hop OXO Electric Motorcycle) की बुकिंग शुरू हुई थी। वहीं, इस दौरान जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, कुछ ही घंटों में इसकी 5000 यूनिट बुक हो गईं थीं। आइए आगे आपोक इस हाई स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की संभावित फीचर्स की जानकारी देते हैं।
कंपनी काफी समय से अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकल Hop OXO का टीजर जारी कर रही है, जिसमें इस ई-बाइक के लुक की जानकारी सामने आई है। टीजर के अनुसार इस बैटरी वाली बाइक में एलईडी हेडलैंप, डीआरएल, स्पीयर शेप टर्न इंडिकेटर्स और ट्रेंडी वाइजर देखने को मिलेगा। वहीं, ऐसा लग रहा है कि यह E-Bike सिंगल सीट सेटअप के साथ आ रही और इस इलेक्ट्रिक बाइक में बड़ी बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 110KM रेंज के साथ लॉन्च हुईं दो Electric Bike, बिना DL के बेफिक्र होकर दौड़ाएं
इस ई-बाइक में दी जाने वाली बैटरी की मदद से यह सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर के बीच रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं, होप ऑक्सो की टॉप स्पीड 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, माना जा रहा है कि इसका मुकाबला सीधे तौर पर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 से होगा।