16 GB रैम और दमदार कैमरे के साथ लाॅन्च होगा OPPO reno 10 Pro Plus, जानें इस फोन के डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Oppo-Reno-10-series-leak.jpg
Highlights

पिछले कुछ माह से ओपो रेनो 10 सीरीज को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। वहीं आज इस सीरीज के सबसे ताकतवर फोन Oppo Reno 10 Pro PLus को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लीक के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार इस फोन को ओएलईडी डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 16 जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

ओपो रेनो 10 प्रो प्लस के लीक डिटेल्स

Oppo Reno Pro Plus का यह नया लीक डिजिटल चैट स्टेशन के माध्यम से आया है। जहां जानकारी दी गई है कि कंपनी इस फोन को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है और कंपनी इसमें 1.5के स्क्रीन रेजल्यूशन का उपयोग कर सकती है।

रही बात कैमरे की तो यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है और कंपनी सोनी आईएमएक्स890 लेंस का उपयोग कर सकती है। इसके साथ ही 8 एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 एमपी का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस हो सकता है जिसमें 2एक्स का आॅप्टिकल जूम सपोर्ट दिया जा सकता है।

ओपो रेनो 10 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन (संभावित)

ओपो रेनो 10 प्रो प्लस के बारे में कुछ लीक्स पहले भी आ चुके हैं जिसके अनुसार फोन में आपको 4700 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 80 वाॅट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। रही बात मैमोरी की तो यह फोन 16जीबी की रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी के स्टोरेज के साथ आ सकता है। हालांकि सबसे खास बात कही जा सकती है कि कंपनी इसे यूएफएस 3.1 के साथ पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि यूएफएस का आशय यूनिर्वसल फ्लैश स्टोरेज और 3.1 वर्जन फास्ट डाटा ट्रांस्फर के लिए जानी जाती है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यूजर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

लाॅन्च टाइम

माना जा रहा है कि कंपनी ओपो रेनो 10 सीरीज को मई में लाॅन्च कर सकती है। इस सीरीज में रेनो 9 की तरह ही तीन फोन आ सकते हैं जिसमें ओपो रेनो 10 के साथ ओपो रेनो 10 प्रो और ओपो रेनो 10 प्रो प्लस शामिल हो सकते हैं।