मोदी सरकार का बड़ा कदम! 4 पाकिस्तानी समेत 22 YouTube चैनल, 4 सोशल अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट की ब्लॉक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/youtube.jpg

Ministry of Information & Broadcasting यानी भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश में फैल रही झूठी खबरों तथा गलत जानकारियों पर लगाम लगाते हुए 22 YouTube Channel को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। यूट्यूब चैनल्स के साथ ही सरकार ने 3 Twitter accounts, 1 Facebook account और 1 news website को भी block कर डाला है। इस बड़ी कार्रवाई की वजह देश के लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही गलत सूचनाओं तथा फर्जी खबरों को रोकना है। गौरतलब है कि पिछले साल IT Rules 2021 के तहत यूट्यूब न्‍यूज पब्लिशर्स के खिलाफ पहली कार्रवाई हुई थी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय प्रैस विज्ञिप्ति जारी कर अपने द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम की जानकारी है। विभाग की ओर से बताया गया है कि उसने 22 यूट्यूब चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। ब्लॉक किए गए इन YouTube चैनल्स के सब्सक्राबर की कुल संख्या 260 करोड़ से भी ज्यादा थी। बड़ी बात यह भी है कि इनमें से 18 यूट्यूब चैनल जहां भारतीय थे वहीं 4 यूट्यूब चैनल पाकिस्तान बेस्ड भी थे, जिन्हें भारतीय लोगों द्वारा भी देखा जा रहा था।

मिनिस्‍ट्री के अनुसार ये प्‍लेटफॉर्म राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों जैसे विषयों पर फर्जी खबरें फैला रहे थे। इनमें अमेरिका, रूस, यूक्रेन, नाटो, परमाणु अटैक और भारत-पाकिस्तान युद्ध की झूठी खबरें भी प्रसारित की गई है। आगे हमनें इन सभी YouTube Channel, Twitter, Facebook account और news website की लिस्ट शेयर की है जिनमें आप सभी के नाम और उनके दर्शकों की गिनती भी देख सकते हैं।

ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट का विवरण
यूट्यूब चैनल
क्रमांक यूट्यूब चैनल नाम मीडिया से संबंधित आंकड़े
भारतीय यूट्यूब चैनल
1 एआरपी न्यूज सब्सक्राइबर:
कुल दर्शक : 4,40,68,652
2 एओपी न्यूज सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 74,04,673
3 एलडीसी न्यूज: सब्सक्राइबर: 4,72,000
कुल दर्शक : 6,46,96,730
4 सरकारी बाबू सब्सक्राइबर : 2,44,000
कुल दर्शक : 4,40,14,435
5 एसएस जोन हिंदी सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 5,28,17,274
6 स्मार्ट न्यूज सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 13,07,34,161
7 न्यूज23हिंदी सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 18,72,35,234
8 ऑनलाइन खबर सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 4,16,00,442
9 डीपी न्यूज सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 11,99,224
10 पीकेबी न्यूज सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,97,71,721
11 किसानतक सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 36,54,327
12 बोराना न्यूज सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,46,53,931
13 सरकारी न्यूज अपडेट सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,05,05,161
14 भारत मौसम सब्सक्राइबर : 2,95,000
कुल दर्शक : 7,04,14,480
15 आरजे जोन 6 सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 12,44,07,625
16 एग्जाम रिपोर्ट सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 3,43,72,553
17 डिजी गुरुकुल सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 10,95,22,595
18 दिनभरकीखबरें सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 23,69,305
पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल
19 दुनिया मेरे आगे सब्सक्राइबर: 4,28,000
कुल दर्शक : 11,29,96,047
20 गुलाम नबी मदनी कुल दर्शक : 37,90,109
21 हकीकत टीवी सब्सक्राइबर: 40,000
कुल दर्शक : 1,46,84,10,797
22 हकीकत टीवी2.0 सदस्य: 3,03,000
कुल दर्शक : 37,542,059
वेबसाइट
क्रमांक वेबसाइट
1 दुनिया मेरे आगे
ट्विटर अकाउंट (सभी पाकिस्तान स्थित)
क्रमांक ट्विटर अकाउंट फॉलोअर की सं.
1 गुलाम नबी मदनी 5,553
2 दुनिया मेरे आगे 4,063
3 हकीकत टीवी 323,800
फेसबुक अकाउंट
क्रमांक फेसबुक अकाउंट फॉलोअर्स की सं.
1 दुनिया मेरे आगे 2,416