2000GB तक डाटा वाले BSNL के दो Superstar प्लान हुए लॉन्च, अब Jio-Airtel के छूटेंगे पसीने

Join Us icon

सरकारी स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने दो नए फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं जो Sony Liv Premium, ZEE5 Premium, VooT Select और Yupp TV Live जैसे ओटीटी लाभों के साथ आते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स की कीमत 1000 रुपए से कम है और यह अंडमान और निकोबार सर्किल को छोड़कर भारत के सभी सर्किलों में उपलब्ध हैं। ग्राहक इन प्लान्स के साथ बिना किसी अतिरिक्त लागत के OTT की मुफ्त सदस्यता का लाभ उठा सकते हैं। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हैं।

BSNL Bharat Fibre Superstar Premium 1:

इस प्लान की कीमत 749 रुपये है और यह 100 जीबी तक 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देता है। 100जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को डाटा मिलता रहेगा। लेकिन, स्पीड 5 एमबीपीएस की मिलेगी। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। ओटीटी बेनेफिटस की बात करें तो आपको इसमें Sony Liv Premium, ZEE5 Premium, VooT Select और Yupp TV Live का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता एक महीने की है जिसमें आपको प्लान के शुरू होने से पहले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आवश्यक है। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर

bsnl

BSNL Bharat Fibre Superstar Premium 2:

यह ब्रॉडबैंड प्लान 949 रुपये का है, जिसमें आपको 2,000GB डाटा 150Mbps स्पीड के साथ रहेगी। अगर आपका इतना डाटा समाप्त हो जाता है तो आपको मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड घटाकर 10Mbps कर दी जाएगी। इसके अलावा आपको इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. साथ ही, OTT बेनेफिटस की बात करें तो आपको इसमें Sony Liv Premium, ZEE5 Premium, VooT Select और Yupp TV Live  का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता एक महीने की है जिसमें आपको प्लान के शुरू होने से पहले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आवश्यक है।  इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

Note: गौरतलब है कि बीएसएनएल ने इन दोनों ब्रॉडबैंड प्लान्स को 5 अक्टूबर से जारी कर दिया है और इनका लाभ अंडमान-निकोबार को छोड़कर बाकी सभी सर्कल्स के यूजर्स उठा सकते हैं

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here