200KM रेंज और 100kmph की टॉप स्पीड वाली सस्ती Electric Motorcycle हुई लॉन्च, कीमत E-Scooter से भी कम

Join Us icon

इंडिया के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाते हुए Oben EV ने अपनी पहली Electric Bike को पेश कर दिया है। बेंगलुरु में स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओबेन द्वारा पेश की गई ई-बाइक को Oben Rorr Electric Bike के नाम से मार्केट में लाया गया है। वहीं, कंपनी ने लॉन्च के साथ ही ऐलान कर दिया है कि नई रोर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी जुलाई 2022 में शुरू की जाएगी। आइए आगे आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Oben Rorr Electric Bike प्राइस

माना जा रहा है कि Rorr का मुकाबला इंडिया में पहले से मौजूद Revolt RV400 और कुछ समय मार्केट में आई Tork Kratos EV से होगा क्योंकि दोनों ही स्पोर्टी लुक के साथ लंबी रेंज प्रदान करती है। वहीं, ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) की कीमत 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम पोस्ट FAME-II सब्सिडी) है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 999 रुपए में आपकी होगी 100km रेंज वाली ये स्टाइलिश Electric Bike, जानें कैसे

200km range electric bike Oben Rorr motorcycle launch india on March 15 price sale

डिजाइन

अगर बात करें रोर इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन की तो इसमें एलईडी इंडीकेटर्स और बड़े साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को एक स्पोर्टी, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन पर पेश की गई है, जिसमें रेट्रो थ्रो है। इसके अलावा बाइक में चारों तरफ शार्प बॉडी पैनलिंग है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में स्टाइलिंग गोल हेडलाइट, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, एक बड़ा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स, टू-पीस पिलियन ग्रैबरेल और पांच-स्पोक अलॉय व्हील हैं। कुल मिलकार इस बाइक का लुक काफी शानदार दिखाई देता है।

oben-rorr-electric-bike-range-price

फीचर्स

इसके अलावा टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सस्पेंशन टास्क को हैंडल करने के लिए रियर मोनो-शॉक दिए गए है। ब्रेकिंग सेटअप में दोनों व्हील पर सिंगल डिस्क शामिल हैं जबकि सेफ्टी नेट में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है। इसे भी पढ़ें: अरे गजब! Bajaj Avenger को बस इतने रुपए में बनाएं Electric Bike, सिंगल चार्ज में देगी लंबी रेंज
oben-rorr-electric-bike

रेंज और टॉप स्पीड

Oben इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज की बात करें तो इसमें 200 किमी (आदर्श ड्राइविंग कंडीशन) मिलेगी। वहीं, ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कागज पर काफी प्रभावशाली दिखती है। 200 किमी की दावा की गई रेंज इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।  रिवोल्ट आरवी400 से तुलना करें तो इसकी रेंज 150 किमी है। ओबेन की रेंज भी 181 किमी रेंज वाले ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा है।

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है, जो शहर की जरूरतों के लिए पर्याप्त होनी चाहिए। अगर इसकी तुलना RV400 और Ola S1 Pro से करें तो दोनों की टॉप स्पीड क्रमशः 80 किमी प्रति घंटे और 115 किमी प्रति घंटा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here