सिर्फ 999 रुपए में आपकी होगी 100km रेंज वाली ये स्टाइलिश Electric Bike, जानें कैसे

Hop OXO की टॉप स्पीड 100 kmph होगी। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक 100 km तक की रेंज ऑफर करती है।

Join Us icon

राजस्थान की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी HOP Electric Mobility ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। HOP OXO अपने पहली इलेक्ट्रिक बाइक को काफी दिनों से टीज कर रहा है। यह इलेक्ट्रिक बाइक जल्द ही लॉन्च हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मात्र 999 रुपये का भुगतान कर इस इलेक्ट्रिक बाइक को बुक किया जा सकता है। बीते एक साल में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली है।

HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक

हॉप इलेक्ट्रिक कंपनी का दावा है कि उसकी पहली बाइक में स्टाइल, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और रेंज का खास खयाल रखा जाएगा। वेबसाइट पर सामने आए डिजाइन के अनुसार Hop e-bike को स्पोर्टी डिजाइन के साथ ही अग्रेसिव फ्रंट फेसिया और स्लीक बॉडी पैनल्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक अब्जॉर्बर मिलेंगे। इसकी दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक सेटअप होगा।

hop oxo

100KM रेंज और 100kmph की टॉप स्पीड

वेबसाइट पर Hop OXO में एलईडी सेटअप, ट्रेंडी वाइजर, स्पीयर शेप के टर्न इंडिकेटर्स, LED DRLs, सिंगल सीट डिजाइन होगा। इसके माना जा रहा है कि यह ई-बाइक 125cc की बाइक्स जैसी पावर जेनरेट करने में सक्षम हो सकती है। साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि Hop OXO की टॉप स्पीड 100 kmph होगी। वहीं, इसकी बैटरी रेंज 100 km तक की है। हालांकि, अभी ई-बाइक की कीमत और दूसरी जानकारी सामने नहीं आई है।

वर्तमान में HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में बहुत कुछ जानकारी सामने नहीं आ पाई। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस समय बाइक का परीक्षण किया जा रहा है और डीलरों के साथ-साथ चुनिंदा ग्राहकों के लिए परीक्षण का विस्तार किया जाएगा। HOP इलेक्ट्रिक की R&D टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले ई-बाइक में सामने आई सभी कमियों को ठीक कर लिया जाए। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने फिर शुरू किया कीमत बढ़ाने का खेल, लॉन्च के ठीक एक महीने बाद Redmi Note 11 हुआ महंगा

टेस्टिंग के दौरान HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने 30,000 किमी से अधिक की दूरी तय की है। टेस्टिंग जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, जोधपुर, लुधियाना और अन्य राज्यों सहित 20 से अधिक शहरों में किया गया था। एचओपी इलेक्ट्रिक उपभोक्ता-आधारित परीक्षण करने वाला पहला भारतीय ईवी निर्माता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 5G लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here