
OnePlus 15 और OnePlus 15R इंडिया में अपने-अपने प्राइस सेग्मेंट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। वनप्लस 15 जहां इंडिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 वाला फोन बनकर आया था। वहीं वनप्लस 15आर देश का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बना था। अब कंपनी अपनी नंबर सीरीज में नया ‘टी’ मॉडल भी जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनांउस कर दिया गया है कि वह आने वाली 24 मार्च को OnePlus 15T लॉन्च करेगी।
वनप्लस 15टी सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। 24 मार्च को कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से नया वनप्लस स्मार्टफोन टेक जगत के सामने पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे आयोजित होगा जिसे इंडिया में दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के वेईबो पेज पर OnePlus 15T लॉन्च लाइव प्रसारित होगा। जिसे पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। चीन में यह फोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है।
OnePlus 15T की लुक बाजार में मौजूद OnePlus 15 और 15R से कुछ अलग है। फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल वैसे तो स्क्वायर शेप में ही दिया गया है लेकिन इसके थर्ड लेंस और फ्लैश की प्लेसमेंट सीरीज के दूसरे मोबाइल्स से डिफरेंट है। कंपनी ने बता दिया है कि वनप्लस 15टी Green, Black और White कलर शेड्स में लाया जाएगा। मोबाइल के लेफ्ट फ्रेम पर Plus Key भी दी गई है। राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा है, लोवर फ्रेम पर यूएसबी और स्पीकर मौजूद है।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस 15टी को 7,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। बताते चलें कि इंडिया में वनप्लस 15आर को 7400mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था और वनप्लस 15 में 7300mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों फोन क्रमश: 80W और 120W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि वनप्लस 15टी में भी कंपनी 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे देगी। वहीं साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।
OnePlus 15T छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है। ब्रांड ने खुलासा कर दिया है कि इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी जो स्मूथ गेमिंग ग्राफिक्स प्रदान करेगी। वहीं लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 6.32-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है जो फ्लैट AMOLED पैनल पर बनी होगी। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मौजूद रहेगी।
परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस 15टी 5जी फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर वनप्लस 15 स्मार्टफोन में भी लगा है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि चाइना में OnePlus 15T 16GB LPDDR5X Ultra पर लाया जाएगा जिसके साथ UFS 4.1 Storage दी जाएगी।
इस अपकमिंग वनप्लस फोन के कैमरा से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन, कुछ लीक्स में अंदाजा लगाया गया है कि वनप्लस 15टी 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हो सकता है। हालांकि हमें इसपर संदेह है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल OnePlus 15T की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स 24 मार्च को पता चल ही जाएगी।















