
Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। पेट्रोल प्राइस में आए उछाल ने बिजली से चलने वाले बैटरी व्हीकल्स पर तरफ लोगों को रूझान बढ़ाया है। देसी ऑटोमोबाइल कंपनी LML Electrics भी अब इस बाजार में अपना दांव खेलने जा रही है। LML आने वाली 29 सितंबर को इंडिया में 3 नए Electric Two-Wheeler Vehicles यानी Electric Scooter पर से पर्दा उठाते हुए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कॉन्सेप्ट को पेश करेगी।
LML Electric Scooter
LML ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 29 सितंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से LML Electrics अपने नए Electric Scooters को पहली बार पेश करेगी। दरअसल इन दिन कंपनी अपने इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स के कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने रखेगी और उम्मीद है कि इसी के साथ 29 सितंबर को एलएमएल तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लॉन्च व सेल से जुड़ी जानकारी भी देगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाले महीनों में ऑफिशियली लॉन्च किए जाएंगे। ये LML electric 2-wheeler देश में पहले से मौजूद OLA, Ather, Hero, TVS और Okinawa जैसे अन्य ब्रांड्स को तगड़ी चुनौती देने वाले हैं।
कैसे होंगे LML Scooter
29 सितंबर को कंपनी अपने पहले 3 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कॉन्सेप्ट को पेश करेगी। इस मंच से कंपनी अपने वाहनों की क्षमता और काबिलियत पर प्रकाश डालने के साथ ही LML Electrics के टारगेट तथा प्लानिंग की भी जानकारी देगी। कंपनी के एमडी डॉ योगेश भाटिया के अनुसार एलएमएल के आने वाले प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में बेस्ट साबित होंगे।
Made in India हो सकते हैं LML Electric Scooter
LML Electrics ने इंडियन EV Market में एंट्री लेने के लिए दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ साझेदारी कर रखी है। बता दें कि यही सिएरा इलेक्ट्रिक ऑटो वर्ल्ड फेमस Harley Davidson के लिए भी गाड़ियां बना चुकी है। चर्चा है कि साल 2025 तक कंपनी हर महीने 18,000 Electric Scooter यूनिट्स का निर्माण करने का टारगेट रखती है जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया होंगे।























