Vivo T4R 5G इंडिया लॉन्च अनाउंस, यहां जानें तारीख और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि टेक ब्रांड वीवो भारत में नया ‘टी सीरीज’ स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसे Vivo T4R 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए स्वयं वीवो टी4आर इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन 31 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन लॉन्च और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4R 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

वीवो कंपनी आने वाली 31 जुलाई को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से नया Vivo T4R 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस दोपहर के 12 बजे वीवो टी4आर 5जी फोन के प्राइस और सेल डिटेल सहित इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। यह एक ऑनलाइन ईवेंट होगा जिसे कंपनी वेबसाइट व सभी वीवो इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

Vivo T4R 5G प्राइस (अनुमानित)

वीवो टी4आर मिड बजट 5जी फोन होगा। 91मोबाइल्स को पहले ही खबर मिल गई थी कि इस नए वीवो फोन को सीरीज में पहले से मौजूद Vivo T4x और Vivo T4 के बीच में लाया जाएगा। वीवो टी4एक्स प्राइस जहां 13,999 रुपये से लेकर 16,999 रुपये तक जाता है वहीं वीवो टी4 की कीमत 21,999 रुपये से 25,999 रुपये के बीच है। ऐसे में माना जा सकता है कि Vivo T4R 5G का रेट 18 हजार रुपये से 20 रुपये के बीच रखा जा सकता है। बहरहाल पुख्ता प्राइस के लिए 31 जुलाई का इं​तजार करना होगा।

Vivo T4R smartphone India launch confirmed

Vivo T4R 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि वीवो टी4आर 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसका AnTuTu स्कोर 714K से अधिक जा चुका है।

Vivo T4R 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया जाएगा जो Sony IMX882 होगा। वीवो के अनुसार इस मोबाइल के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकेगी। यह वॉटरप्रूफ फोन होगा जो जिसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जाएगा। यह रेटिंग मोबाइल को काफी हद तक पानी व धूल से बचाकर रखेगी।

लगे हाथ 91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई एक्सक्लूसिव डिटेल्स की बात करें तो वीवो टी4आर 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो कलर मॉडल्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें Twilight Blue (ट्वाइलाइट ब्लू) और Arctic White (आर्कटिक व्हाइट) शामिल होंगे। यह वीवो 5जी फोन स्लीम Quad Curved डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसकी थिकनेस 0.73cm (7.3mm) होगी।

वीवो टी सीरीज के मिड बजट फोन

वीवो टी4 सीरीज में कंपनी द्वारा अभी तक चार स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किया जा चुके हैं जिनके नाम है:

  • Vivo T4 5G
  • Vivo T4x 5G
  • Vivo T4 Lite 5G
  • Vivo T4 Ultra 5G
  • इन चारों स्मार्टफोंस में वीवो टी4 लाइट सबसे सस्ता मॉडल है जिसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं टी4 अल्ट्रा सीरीज का सबसे महंगा मोबाइल है जिसका रेट 41,999 रुपये तक जाता है। अपकमिंग T4R 5G फोन को मिड बजट में मौजूद टी4एक्स और टी4 5जी के बीच में लाया जाना है। इन दोनों स्मार्टफोंस प्राइस डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

    Vivo T4x 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

    वीवो टी4एक्स 5जी फोन के 6जीबी + 128जीबी का रेट 13,999 रुपये, 8जीबी + 128जीबी की कीमत 14,999 रुपये और 8जीबी + 256जीबी का प्राइस 16,999 रुपये है। यह वीवो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है।

    T4x

    पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4एक्स में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह वीवो स्मार्टफोन 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर FHD+ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है।

    Vivo T4 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

    वीवो टी4 5जी फोन की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 12जीबी रैम का रेट 25,999 रुपये है। यह मोबाइल 7,300mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यही इस मोबाइल की सबसे बड़ी यूएसपी है। वहीं प्रोसिंग के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

    T4

    Vivo T4 स्मार्टफोन में 6.77-इंच का फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है ​जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का OIS + 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here