
Samsung Galaxy A14 5G की खबर हाल ही में सामने आई थी कि यह स्मार्टफोन सैमसंग कंपनी का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन हो सकता है जो 15 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब इसी सीरीज़ का Samsung Galaxy A14 4G स्मार्टफोन भी सामने आ गया है। बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए14 को देखा गया है जहां गैलेक्सी फोन कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy A14 5G और Samsung Galaxy A14 4G जल्द ही टेक मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं।
Samsung Galaxy A14 4G
सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी फोन को गीकबेंच पर samsung SM-A145P मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानी 31 अक्टूबर की ही है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। गीकबेंच के जरिये पता चला है कि Samsung Galaxy A14 4G फोन सबसे नए और लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च होगा तथा 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करेगा।

Samsung Galaxy A14 4G फोन को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ सर्टिफाइड किया गया है, यानी यह फोन 4जीबी रैम पर ही लॉन्च होगा। हालांकि हो सकता है कि एक से अधिक वेरिएंट्स को बाजार में उतार दे। वहीं इस सैमसंग फोन में ग्राफिक्स के लिए माली जी-52 जीपीयू दिया जा सकता है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी को सिंगल-कोर में 1668 और मल्टी-कोर में 5284 स्कोर प्राप्त हुआ है। आशा है कि सैमसंग जल्द ही फोन को टीज़ करना शुरू कर देगी।
Samsung Galaxy A14 5G
गैलेक्सी ए14 5जी मॉडल की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार इस मोबाइल फोन की कीमत 15,000 रुपये से शुरू होकर 18,000 रुपये तक जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हो सकता है जो वनयूआई 5.0 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं फोन में चिपसेट कौन-सा होगा यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A14 5G को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी।










