
MG Motors India ने आखिरकार भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी बहुप्रतीक्षित कार एमजी जेड एस ईवी (MG ZS EV) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की MG ZS EV का ही facelift अवतार है। कंपनी ने MG ZS Electric Car को चार कलर और दो वेरिएंट में पेश किया है। वहीं, एमजी की यह कार कंपनी के दूसरी इलेक्ट्रिक कार की तरह ही एक कनेक्टेड कार है जो i-smart टेक्नॉलजी के साथ आती है। इस कार में 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स हैं। जो आपके ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इतना ही नहीं कंपनी इस कार के साथ फ्री में पांच साल तक अनलिमिटेड किलोमीटर के लिए वॉरंटी दे रही है। आइए आगे आपको इस कार की कीमत, सेल और दूसरे फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
5 साल फ्री वॉरंटी
नई एमजी जेडएस ईवी को कंपनी ने एमजी ईशील्ड से कवर किया है। एमजीई शील्ड कवर के तहत कार निर्माता अनलिमिटेड किलोमीटर के लिए 5 साल की मुफ्त वॉरंटी देते हैं। बैटरी पैकसिस्टम पर 8 साल या डेढ़ लाख किमी तकी वॉरंटी मिलती है। वहीं, सड़क पर गाड़ी खराब होने की स्थिति में 5 साल तक 24 घंटे रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) और 5 साल तक लेबर फ्री सर्विसेज मिलती है। इसे भी पढ़ें: ये हुई न बात! 2 साल तक इन Electric Car पर मिल रहा फ्री चार्जिंग का ऑफर, जानें कैसे मिलेगा लाभ
नई टेक्नोलॉजी से लैस
कंपनी ने इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो कि कार में इनबिल्ट हैं। वहीं, कार में डिजिटल क्लस्टर में 17.78 सेमी (7 इंच) की एलसीडी स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें 10.1 इंच की एचडी टचस्क्रीन के साथ एंडरॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, 5 यूएसबी पोर्ट, जिसमें 2 टाइप सी के चार्जिंग पोटर्स मिलते हैं। साथ ही ऑटो एसी और पीएम 2.5 फिल्टर से जो टेंपरेचर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा इसमें राइड को स्मार्ट बनाने के लिए 75 से ज्यादा फीचर्स के साथ एक आधुनिक आई-स्मार्ट कनेक्टिविटी सिस्टम भी शामिल है। जेड एस ईवी में डिजिटल ब्लूटुथ का फीचर भी है। यह ग्राहकों को कुछ मामलों में बिना चाबी के गाड़ी चलाने की इजाजत देता है।
टॉप स्पीड
डएस ईवी अब अपने सेग्मेंट में सबसे बड़ी 50.3 kWH की एडवांस टेक्नोलॉजी बैटरी के साथ आती है जो आईपी-69 के और एएसआईएल-डी की सुरक्षा से लैस है। वहीं, यह नई ताकतवर मोटर से लैस है, जिससे वाहन को 176 पीएस की बेहतरीन पावर मिलती है। यह केवल 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रकि घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। यह बैटरी 8 विशेष सुरक्षा परीक्षणों से गुजरी है। इसे यूएल2580 का वैश्विक प्रमाणन भी मिला है।
461km की मिलेगी रेंज
MZ ZS EV फेसलिफ्ट पर सबसे बड़ा अपडेट इसकी स्किन के नीचे है। कार में 44.5kWh बैटरी है जो कि 50.3kWh बड़े बैटरी पैक के साथ आती है। MG बड़ी बैटरी के साथ 461km (ICAT के अनुसार) की रेंज का दावा करता है। हालांकि, ZS EV का वास्तविक दुनिया की रेंज में परीक्षण किया जाना बाकी है। इसे भी पढ़ें: 270km रेंज के साथ दीवाना बनाने इंडिया आई ये Electric Car, मिनटों में होगी फुल चार्ज
लेटेस्ट वीडियो
कीमत
इस कार को कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन में उतारा है। इसे आप आर्कटिक वाइट, ब्लैक पर्ल, बैटरसी ब्लू, मॉन्युमेंट सिल्वर और डायनैमिक रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें MG ZS EV Excite की कीमत 21,99,880 रुपए है जो कि जुलाई 2022 से सेल की जाएगी। वहीं, MG ZS Exclusive की कीमत 25,88,00 रुपए है, जिसकी सेल आज से शुरू हो रही है।




















