50 MP कैमरे वाला सस्ता 5G फोन Moto G37 लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में एक साथ अपने 5 फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन Motorola Razr 70 सीरीज के साथ ही बजट फोन Moto G37 को भी उतारा है। Moto G37 कंपनी का कम रेंज का 5G फोन है, जो शानदार फीचर्स के साथ लुक के मामले में भी बेहतर है। वहीं यदि आप कम रेंज में गेमिंग फोन ढूंढ़ रहे हैं, तो उस कमी को भी यह पूरा करता है। इसमें आपको हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ बड़ी बैटरी मिलती है। वैसे तो फिलहाल इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है, लेकिन आशा है कि मई महीने के अंत तक भारत में भी इसे पेश कर दिया जाएगा।

50-mp-camera-5g-phone-moto-g37-launched-with-big-5200-mah-battery-and-120-hz-referes-rate

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.7 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है, जो इसे मजबूती प्रदान करने के साथ छोटे-मोटे खरोंच से बचाता है।

वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे स्टीरियो स्पीकर के साथ पेश किया है, जो डॉल्बी एटमॉस ट्यूनड है। इसके साथ ही फोन में Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी मिल जाता है। यह यूजर्स के लिए अच्छी बात है, क्योंकि लगभग कंपनियों ने अब 3.5 एमएम ऑडियो जैक को हटा दिया है, लेकिन मोटोरोला फिर से उसे वापस लेकर आया है।

रही बात परफॉर्मेंस की, तो यह फोन 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट पर काम करता है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो अधिकतम 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने 4GB की रैम दी है, जो LPDDR4X रैम तकनीक को सपोर्ट करती है। मोटो जी37 5जी में आपको रैम बूस्ट फीचर मिल जाता है, जहां रैम को 12GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।

50-mp-camera-5g-phone-moto-g37-launched-with-big-5200-mah-battery-and-120-hz-referes-rate

स्टोरेज के लिए Moto G37 5G में आपको 64GB, 128GB और 256GB की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में एक्सपेंडेबल मेमोरी सपोर्ट है और आप 1TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। स्टोरेज के लिए कंपनी ने UFS 2.2 तकनीक का उपयोग किया है। बजट फोन के लिहाज से इसे अच्छा कहा जाएगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो Moto G37 5G में आपको डुअल कैमरा मिल जाता है। फोन का मेन कैमरा 50 MP का है, जो f/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। कैमरे में PDAF के साथ क्वाड पिक्सल बाइनिंग सपोर्ट है, जिससे आपको फोटो आउटपुट 12.5 MP का मिलता है। इसके साथ दूसरा सेंसर 2-इन-1 एम्बिएंट और फ्लिकर लाइट सेंसर है, जो स्टेबल फोटो का भरोसा देता है। फ्रंट में कंपनी ने 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में ऑटो फोकस नहीं मिलता, इसमें फिक्स्ड फोकस दिया गया है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरे 2K रेजोल्यूशन पर 30/FPS के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

50-mp-camera-5g-phone-moto-g37-launched-with-big-5200-mah-battery-and-120-hz-referes-rate

पावर बैकअप के लिए मोटो जी37 में 5,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 20W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में PD 3.0 चार्जिंग प्रोटोकॉल सपोर्ट है।

वहीं दूसरे आस्पेक्ट की बात करें तो यह फोन 166.23mm लंबा, 76.50mm चौड़ा और 7.85mm मोटा है। वहीं फोन का वजन 191 ग्राम है। यह फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है, जो थोड़े-बहुत पानी की छींटों से इसे सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही मिलिटरी स्टैंडर्ड MIL-STD-810H सपोर्ट भी मिल जाता है, यानी कि कठिन वातावरण में भी यह फोन खराब नहीं होगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.4 सपोर्ट है। इसके साथ ही वाई-फाई 5GHz और 6GHz का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी ने NFC, FM रेडियो और USB-C 2.0 का सपोर्ट दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, जो हैलो यूएक्स लेयरिंग के साथ आता है। फोन में आपको Google Gemini का सपोर्ट भी मिल जाता है।

50-mp-camera-5g-phone-moto-g37-launched-with-big-5200-mah-battery-and-120-hz-referes-rate

रही बात प्राइस की, तो इस फोन को यूरोप में फिलहाल 199 यूरो में लॉन्च किया गया है, जो भारतीय प्राइस के अनुसार लगभग 22 हजार रुपये है। हालांकि आशा है कि यह फोन जब भारत में लॉन्च हो, तो कीमत 20,000 रुपये से कम की होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here