9,999 प्राइस पर इंडिया आया 50MP Camera, 5000mAh Battery और 4GB RAM वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

Join Us icon

Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Moto G22 लॉन्च किया है। मोटो जी22 लो बजट में पेश किया गया है जो 10 हजार से कम कीमत पर बिकने वाले Realme और Redmi स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर देगा। मोटोरोला ने अपने इस नए मोबाइल फोन को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो 50MP Camera, 4GB RAM, Mediatek Helio G37 चिपसेट और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

Moto G22 का प्राइस

मोटोरोला मोटो जी22 इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है जिसकी सेल आने वाली 13 अप्रैल से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी। लॉन्च आफर के तहत शुरूआती 24 घंटे तक Moto G22 को एक हजार के फ्री डिस्काउंट के साथ सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। भारतीय बाजार में यह फोन Cosmic Black, Iceberg Blue और Mint Green कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

50MP Camera 4gb ram cheap mobile phone Motorola Moto G22 india launch price specs sale offer

Moto G22 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो जी22 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.03 प्रतिशत का है।

Moto G22 स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉच हुआ है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी जीई8230 जीपीयू दिया गया है। यह नया मोटोरोला मोबाइल 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 5,000mAh Battery वाला सबसे पतला फोन हुआ लॉन्च, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी22 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

50MP Camera 4gb ram cheap mobile phone Motorola Moto G22 india launch price specs sale offer

Motorola Moto G22 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी22 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 20वॉट टर्बो चार्जिंग तकनीक के साथ फोन को कम समय में तेजी से चार्ज करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here