50MP Camera और 8GB Ram वाला सस्ता फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

Join Us icon

Vivo Y22S Launch: Vivo ने अपनी Y-series स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नए smartphone को टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा पेश किया गया Vivo Y22s नाम का new budget smartphone  फिलहाल Vietnam में ही आया है। वहीं, Y22s एक 4G smartphone है, जिसमें स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा है। चलिए आगे आपको बिना देर करे नए Vivo Y22s की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Vivo Y22s की कीमत

कंपनी ने फिलहाल इसे Vietnam (वियतनाम) में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत VND 5,990,000 (यानी लगभग 20,000 रुपये) है। फोन को डार्क ब्लू और येलो ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, माना जा रहा है कि फोन जल्द ही दूसरी टेक मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] 4500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ आएगा Vivo V25e

50MP Camera 8GB Ram Vivo Y22s mobile phone launch price specification

Vivo Y22s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  1. डिसप्ले: Vivo Y22s के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.55 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है 720×1612 पिक्सल का एचडी+ रेजोल्यूशन देता है। वहीं, स्क्रीन में 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90Hz का रिफ्रेश रेट, 530 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलता है। इतना ही नहीं फोन की स्क्रीन 89.67 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो से लैस है।
  2. प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने वीवो Y22s स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया है। वहीं, इसमें 8GB रैम के साथ ही 128GB की बिल्ट-इन स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए एक डेडिकेटेड स्लॉट मौजूद है।
  3. कैमरा: फोन के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी स्नैपर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके अलावा मोबाइल में वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए, Y22s में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।
  4. बैटरी, ओएस और कनेक्टिविटी ऑप्शन: डिवाइस में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा यह फोन Android 12 के साथ प्रीलोडेड है, जिसे फनटचओएस 12 के साथ कस्टमाइज किया गया है। Y22s में डुअल सिम सपोर्ट, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11a, ब्लूटूथ 5.1 और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here