3800 रुपये की छूट के साथ बिक रहा 7000mAh बैटरी और मजबूत बॉडी वाला 5जी फोन OPPO F33

Join Us icon

OPPO F33 की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है। कंपनी ने मोबाइल की ब्रिकी शुरू होते ही इसपर डिस्काउंट ऑफर्स की बौछार कर दी है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर भारी छूट दी जा रही है और ओपो के लेटेस्ट 5जी फोन को 3,800 रुपये तक के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन सहित सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

OPPO F33 5G फोन इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है और तीनों वेरिएंट्स पर ब्रांड द्वारा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन के बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 31,999 रुपये है। इस वेरिएंट पर कंपनी 3,200 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद ओपो एफ33 5जी फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 28,799 रुपये पड़ेगा।

OPPO F33 5Gलॉन्च प्राइस डिस्काउंटइफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage₹31,999₹3,200₹28,799
8GB RAM + 128GB Storage₹34,999₹3,500₹31,499
8GB RAM + 256GB Storage₹37,999₹3,800₹34,199

8जीबी रैम वाले 5जी फोन वेरिएंट्स की बात करें तो इसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया है जिनका प्राइस 34,999 रुपये और 37,999 रुपये है। 10% डिस्काउंट के हिसाब से इन दोनों वेरिएंट्स पर 3,500 रुपये और 3,800 रुपये की छूट मिल रही है। यानी 128जीबी वेरिएंट को 31,499 रुपये में और 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 34,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

देश में मौजूद तकरीबन सभी बड़े बैंक्स को ओपो ने इस स्कीम में शामिल किया है। यानी किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को यह फोन डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं PayTM, Google Pay और PhonePe सहित किसी भी ऐप से यूपीआई पेमेंट करने पर भी कंपनी 10% की छूट दे रही है। बताते चलें कि डिस्काउंट के साथ ही ग्राहकों को 6 महीने की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी प्राप्त होगी।

OPPO F33 5G फोन 360-डिग्री आर्मर बॉडी पर बना है जो इसे मजबूत प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आया है जिसके चलते मोबाइल के जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी यह सुरक्षित रहेगा। वहीं यह ओपो 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग से लैस है जिसके चलते पानी के गिरने के बाद भी ओपो एफ33 सुरक्षित काम करत सकता है। अगर मोबाइल पर गर्म चाय भी गिर जाएगी, तो भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो एफ33 को MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4289mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो ओपो एफ33 5जी फोन को 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एमोलेड पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। अगर फोन स्क्रीन पर पानी गिर जाए या फिर आपको हाथ गीले हो, तो उस कंडिशन में भी बिना परेशानी इसपर काम किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO F33 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस नए ओपो मोबाइल को 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 18 घंटे तक YouTube streaming की जा सकती है। ओपो इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ओपो एफ33 स्मार्टफोन 10W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।

Oppo F33 5G Price
Rs. 31,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here