6,000mAh Battery और 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y72t, मिलेगी 8GB RAM की पावर

Vivo ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y72t लॉन्च किया गया है। यह विवो मोबाइल कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में पेश किया है जो 5G smartphone है। वीवो वाई72टी 6,000mAh battery और 50MP camera की ताकत से लैस है जो 8GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर रन करता है। चीन में लॉन्च हुआ यह विवो स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मंच पर अन्य देशों में एंट्री ले सकता है। आगे Vivo Y72t के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी गई है।
Vivo Y72t की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई72टी स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत का है तथा फोन डिसप्ले 401पीपीआई सपोर्ट करती है। इस फोन का डायमेंशन 163.87 x 75.33 x 9.17एमएम और वजन 200ग्राम है। यह भी पढ़ें : 44MP सेल्फी कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस वाला Vivo Y75 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo Y72t स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस 1.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। चीनी मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन LPDDR4x RAM और UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई72टी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस विवो मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
Vivo Y72t एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए मोबाइल फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए विवो वाई72टी स्मार्टफोन में 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करता है।
Vivo Y72t का प्राइस
विवो वाई72टी स्मार्टफोन चीनी बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें से बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1399 यानी तकरीबन 16,200 रुपये है। इसी तरह Vivo Y72t के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है और इसका प्राइस 1599 युआन यानी 18,500 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में यह वीवो फोन Interstellar Powder (pink gradient), Deep Sea Black और Blue Sea कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।