फ्लिपकार्ट पर ऑफर के साथ मिल रहा Realme 9 Pro 5G, जानें डिटेल

मोबाइल मार्केट की प्रतिस्पर्धा ही कुछ ऐसी है कि सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स कोशिश में लगे रहते हैं कि उनके फोन दूसरी कंपनी की तुलना में ज्यादा बिके। इसके लिए ये कंपनियां अपने स्मार्टफोंस का प्राइस दूसरे फोन की तुलना में कम रखने का प्रयास तो करती ही है वहीं साथ-साथ अपने डिवाईसेज की बिक्री के लिए एक से बढ़कर एक आर्कषक ऑफर भी लेकर आती हैं। लुभावने ऑफर व डिस्काउंट के लिए स्मार्टफोन ब्रांड शॉपिंग साइट्स और बैंक्स के साथ भी हाथ मिलाते हैं जिसके बाद खरीदते के वक्त मोबाइल फोंस की कीमत काफी कम पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ फायदा इन दिनों रियलमी फैंस को भी मिल रहा है। पिछले सप्ताह ही लॉन्च हुआ कंपनी का ₹17,999 प्राइस वाला Realme 9 Pro 5G Phone फ्लिपकार्ट पर 5,000 रुपये से भी कम में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।
Realme 9 Pro 5G Phone इंडिया में गत 16 फरवरी को ही लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में आया है जिनमें से 6GB RAM वेरिएंट 17,999 रुपये और 8GB RAM वेरिएंट 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह फोन देश में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट रियलमी 9 प्रो की खरीद पर भयंकर ऑफर्स दे रही है। ऑफर के तहत इस फोन पर कैशबैक, डिस्काउंट और फ्री सब्सक्रिप्शन तो मिल ही रहा है वहीं सबकुछ मिलाकर फोन की कीमत 5,000 रुपये भी कम पड़ रही है।
ये हैं ऑफर्स
रियलमी 9 प्रो 5जी फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट खरीदते हैं तो फ्लिपकार्ट पर 14,800 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 8 जीबी रैम वेरिएंट पर पुराने फोन के बदले 15,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त हो रही है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के कार्ड यूज़ करने पर सीधे 2,000 रुपये की छूट तथा येस बैंक और आईडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट से Realme 9 Pro 5G खरीदने पर 201 रुपये के Bitcoin भी फ्री मिलेंगे और 6 महीने के लिए Gaana Plus का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।
Realme 9 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 6.59-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 12 आधारित यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर रन करता है जो 5जी सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 619 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9 प्रो 5जी में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।