8 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता Moto G22, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Motorola ने पिछले महीने ही ग्लोबल टेक मार्केट में अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत लो बजट स्मार्टफोन Moto G22 लॉन्च किया था। €169.99 यूरो प्राइस पर पेश किया गया यह मोटोरोला मोबाइल फोन 4GB RAM, MediaTek Helio G37 चिपसेट, 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। वहीं लेनोवो अधिकृत मोटोरोला कंपनी इस मोटो जी22 स्मार्टफोन को इंडिया में भी लॉन्च करने वाली है। Motorola Moto G22 आने वाली 8 अप्रैल को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

मोटोरोला इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये Moto G22 लॉन्च को टीज़ कर दिया है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी मोटो जी22 स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है जहां फोन लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। मोटो जी22 आने वाली 8 अप्रैल को इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस मोटोरोला फोन की लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स भी बता दी गई है और फोन की फोटोज़ भी शेयर कर दी गई है। अब अब इंतजार है तो 8 अप्रैल को Moto G22 इंडिया प्राइस अनाउंस होने का और फोन की सेल डेट की जानकारी दिए जाने का।

8 April Motorola Moto G22 india launch in low budget Cheap Mobile Phone

Moto G22 की स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Moto G22 स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्स विज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जिसके उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। मोटो जी22 एंडरॉयड के सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 12 ओएस पर बना है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी37 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : सस्ते Redmi-Realme फोंस की नाक में दम करने आ रहा है Samsung Galaxy F13! लो बजट में लेगा धांसू एंट्री

मोटो जी22 को फ्लिपकार्ट पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। उम्मीद है कि यही वेरिएंट बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूरोप में भी यह मोटोरोला फोन सिर्फ इसी वेरिएंट पर आया था जिसका प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 14,000 रुपये के करीब है। यह डुअल सिम 4जी वोएलटीई पर काम करता है। यूरोप में मोटो जी22 Iceberg Blue, Cosmic Black, Mint Green और Pearl White कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था।

8 April Motorola Moto G22 india launch in low budget Cheap Mobile Phone

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी22 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोटोरोला फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here