
Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में 5 नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किए हैं जिन्होंने Samsung Galaxy A13, Samsung Galaxy A23 Samsung Galaxy A33 5G, Samsung Galaxy A53 5G और Samsung Galaxy A73 5G नाम के साथ अलग-अलग बजट में एंट्री ली है। हर सेग्मेंट में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने वाला सैमसंग अब एक और नए लो बजट डिवाईस के निर्माण में लगा है जो Samsung Galaxy F13 नाम के साथ लॉन्च होगा। बाजार में आने से पहले ही यह मोबाइल फोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां गैलेक्सी एफ13 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है जहां फोन को samsung SM-E135F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह गीकबेंच लिस्टिंग गत 1 अप्रैल की है जहां सैमसंग फोन में मौजूद होने वाली कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स शेयर की गई है। सबसे पहले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात कर लें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को यहां सिंगल-कोर में 157 और मल्टी-कोर में 587 स्कोर प्राप्त हुआ है। आगे इस फोन की स्पेक्स की जानकारी दी गई है।

Samsung Galaxy F13
गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 12 से लैस दिखाया गया है जिसके साथ सैमसंग वनयूआई 4 दिए जाने की बात सामने आई है। गीकबेंच के अनुसार इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट मौजूद रहेगा। गीकबेंच पर Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि यह गैलेक्सी फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : 108MP Camera और 5000mAh Battery वाले इस 5G फोन पर मिलेगा 3,000 रुपये का कैशबैक, जानें कब होगी सेल और क्या है प्राइस
Samsung Galaxy A13 स्पेसिफिकेशन्स
हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए13 की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की इनफिनिटी ‘वी’ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 के साथ इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा सैमसंग एक्सनॉस 850 चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy A13 14,999 रुपये के शुरूआती प्राइस पर बिक रहा है जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Samsung Galaxy A13 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।




















