OnePlus को टक्कर देने आ रहा है realme GT NEO 3T 5G Phone, 16 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/realme-GT-NEO-3T-5G-Phone.jpg

realme GT NEO 3T 5G India Launch : रियलमी ने पूरी प्लानिंग कर ली है दिवाली से पहले ही धमाका करने की। यह सितंबर का महीना रियलमी फैंस के लिए खास बनता रहा है। हाल ही में कंपनी ने 8,999 प्राइस वाला Realme C33 लॉन्च किया था तथा 14 सितंबर को इसी सीरीज़ का Realme C30s भारत में लॉन्च होगा। वहीं अब कंपनी ने एक और बड़ी अनांउसमेंट कर दी है कि आने वाली 16 सितंबर को realme GT NEO 3T 5G Phone इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

realme GT NEO 3T India Launch

रियलमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपनी ‘जीटी नियो’ सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज़ के तहत realme GT NEO 3T 5जी फोन लॉन्च किया जाएगा जो 16 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। रियलमी जीटी नियो 3टी 8 सितंबर से 16 सितंबर तक चलने वाले Realme Festive Days का हिस्सा रहेगा।

realme GT NEO 3T Specifications

रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी की ओर से लाईव कर दिया गया है जिसपर फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। यह मोबाइल फोन 80W Fast Charging तकनीक से लैस होगा जो realme GT NEO 3T 5G Phone की प्रमुख यूएसपी रहेगी। कंपनी की मानें तो सिर्फ 12 मिनट में ही यह स्मार्टफोन 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : iPhone 14 Series India Price : आईफोन 14 से लेकर आईफोन 14 प्रो मैक्स तक सभी के दाम देखें यहां

realme GT NEO 3T स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 5G चिपसेट पर लॉन्च होगा। 5जी स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस यह प्रोसेसर सीपीयू व जीपीयू की परफॉर्मेंस को 10 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। वहीं हैविंग गेमिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल को Cooling System सपोर्ट भी प्राप्त होगा। फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी फोन हाई रिफ्रेश रेट डिसप्ले सपोर्ट करेगा। बहरहाल फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि realme GT NEO 3T 5G 20 हजार तक के बजट में मार्केट में एंट्री ले सकता है। लेकिन फोन की पुख्ता कीमत के लिए 16 सितंबर का इंतजार किया जाना बेहतर है।