OPPO A57 5G फोन हुआ लॉन्च! तगड़ी बैटरी के साथ इस ओपो मोबाइल में मिलेगी 13GB RAM की पावर

Join Us icon

OPPO ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘ए’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन जोड़ा है। यह मोबाइल फोन OPPO A57 5G Phone नाम के साथ लॉन्च हुआ है जो लेटेस्ट Android 12 के साथ ही 8GB RAM, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 5,000mAH Battery सपोर्ट करता है। ओपो ए56 5जी एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है। OPPO A57 5G इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

8gb ram phone OPPO A57 5G launched know price specifications sale offer

OPPO A57 5G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए57 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

8gb ram phone OPPO A57 5G launched know price specifications sale offer

OPPO A57 5G एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। चीनी मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है जिसके साथ 3जीबी एक्सटेंडेड रैम भी दी गई है। यानी जरूरत पड़ने पर यह फोन 13जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है।

8gb ram phone OPPO A57 5G launched know price specifications sale offer

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए57 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

8gb ram phone OPPO A57 5G launched know price specifications sale offer

OPPO A57 5G एक डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ ही 4जी भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए ओपो ए57 5जी में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here