
आइकू ने आज अपना सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से iQOO Z11 5G फोन चीन में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल पावरफुल 9020mAh battery से लैस होगा आया है जो अभी तक किसी भी आइकू स्मार्टफोन में नहीं दी गई है। इंडियन करंसी के अनुसार iQOO Z11 को 30 हजार रुपये से भी कम प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इस नए मोबाइल फोन आइकू ज़ेड11 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले बैटरी की ही बात करें तो आइकू ज़ेड11 5जी फोन में 9,020एमएएच बैटरी लगाई है। यह अल्ट्रा-थिन ब्लू ओशन बैटरी है जो लंबे समय तक अपनी हेल्थ मेंटेन रख सकती है। बताते चलें कि इंडिया में इसी सीरीज का iQOO Z11x 5G फोन 7,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 19 घंटे 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर कर चुका है।
यानी देखा जाए तो आइकू ज़ेड11 स्मार्टफोन 22 से 24 घंटे का पीसीमार्क बैटरी टेस्ट स्कोर हासिल करने की क्षमता रखता है। iQOO Z11 5G को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। यह मोबाइल फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिसके चलते आइकू ज़ेड11 से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।
iQOO Z11 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीअर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है।
आइकू ज़ेड11 5जी स्मार्टफोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होता है। मोबाइल डिस्प्ले 2160Hz PWM डिमिंग, 2000nits ब्राइटनेस और 449PPI आउटपुट प्रदान करता है। कंपनी ने इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 5G फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।
गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह आइकू स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और OTG जैसे विकल्प मौजूद है।
आइकू ज़ेड11 5जी फोन चाइना में 8GB RAM, 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 1999 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 27 हजार रुपये के करीब है। वहीं 16जीबी+512जीबी वाले टॉप वेरिएंट का रेट 3199 युआन यानी 43 हजार रुपये के करीब है।















