
कुछ दिनों पहले ही खबर सामनें आई थी कि टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना फ्लिप स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश करेगी जो शानदार डिजाईन के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। वहीं अब कंपनी ने अपने इस फोन से पर्दा उठाते हुए इसे आॅफिशियल कर दिया है। सैमसंग द्वारा इसे लीडरशिप 8 स्मार्टफोन कहा जा रहा है, जो चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।
6-इंच की स्क्रीन पर कॉर्बन ने पेश किया आॅरा नोट प्ले
सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर एसएम-जी9298 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। फोन की बात करें तो इसकी डुअल डिसप्ले फोन के बेहद ही आर्कषक लुक प्रदान करती है। फोन में 4.2-इंच फुलएचडी एमोलेड डिस्पले दी गई है, जिनमें एक फोन के बाहरी पैनल पर तथा दूसरी फोन फ्लिप के अंदर की ओर है।
कंपनी की ओर से इसे एल्यूमिनियम ऐलॉय बॉडी पर पेश किया गया है। इसमें 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
17 अगस्त को पांच फोन लॉन्च करेगा असूस, ज़ेनफोन 4 का भी होगा प्रदर्शन
फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग पे और सैमसंग एस वॉयस फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इसमें 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है तथा भारत में यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा यह नहीं इस पर भी सैमसंग ने हामी नहीं भरी है।





















