वीवो फिर ला रहा है दमदार सेल्फी फोन, दाम भी होगा कम

Join Us icon

अपने सेल्फी सेंट्रिंक स्माटफोन्स के चलते यंग यूजर्स के बीच जगह बना चुकी स्मार्टफोन कंपनी वीवो का आगामी डिवाईस वाई69 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो इंडिया की ओर से इस फोन की जानकारी कंपनी के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के ​जरिये दे दी गई है। हालांकि कंपनी ने फोन के लॉन्च की तारीख नहीं बताई है लेकिन इतना जाहिर कर दिया है कि यह भी सेल्फी सेग्मेंट में पेश किया जाएगा।

16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट की जानकारी आई सामने

वीवो ने अपने ट्वीटर हैंडल से वाई69 स्मार्टफोन की फोटो के साथ इसके जल्द लॉन्च होने की घोषणा कर ​दी है। वीवो ने बताया है कि यह फोन 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ पेश​ किया जाएगा। ट्वीट में लिखा है कि यह स्मार्टफोन कम लाईट में भी अच्छी सेल्फी लेने में सक्षम होगा तथा इसका कैमरा एक मूनलाईट कैमरा होगा।

फोन की फोटो में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है तथा फ्रंट पैनल पर एक होम बटन है। इसलिए कहा जा सकता है कि वी69 के होम बटन में ही फिंगर​प्रिंट सेंसर इम्बेड होगा। वहीं अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट आॅक्टा-कोर एमटी6750 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया जा सकता है।

जानें वेबसाइट, मोबाइल, स्टोर और एसएमएस से कैसे प्रीबुक करें अपना जियोफोन

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फोन का रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का बताया जा रहा है जो एलईडी फ्लैश को सपोर्ट करेगा। डुअल सिम व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी बताई जा रही है। फोन की लॉन्च तरीख को लेकर अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार है।

जैसा कि मालूम है वीवो का वाई सीरीज मध्यम रेंज सेग्मेंट में होता है। ऐसे में इस ताकतवर कैमरे वाले फोन की कीमत भी आपको ज्यादा देखने को ​नहीं मिलेगी।